Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यूपी में चाइनीच मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार की गर्दन कटी, बुरी तरह सड़क पर गिरा

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 09:25 PM (IST)

    बागपत से कैराना लौट रहे दंपति हाइवे पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो गए। पतंग कटकर गिरने से मांझा बाइक सवार के गले में उलझ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांधला क्षेत्र में चाइनीज मांझे की बिक्री जोरों पर है।

    Hero Image
    चाइनीच मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार की गर्दन कटी

    संवाद सूत्र, कांधला। बागपत से बाइक पर सवार होकर वापस कैराना जा रहे दंपती पर हाइवे पर कटकर पतंग गिर गई। चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे शामली के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित की हालत नाज़ुक बनी हुई है। कांधला क्षेत्र में बड़ी संख्या में चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैराना कोतवाली के गांव गोगवान निवासी युवक संजीव अपनी पत्नी मानसी के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव माजरा में गया हुआ था। बाइक सवार युवक बुधवार शाम को अपनी पत्नी के साथ वापस अपने घर लौट रहा था। दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर एलम के निकट दंपती के ऊपर पतंग कटकर गिर गई।

    जिसके चलते चाइनीज मांझे बाइक सवार युवक के गले में उलझ गया। मांझे से गला कटने से पीड़ित बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बाइक गिरने से पीड़ित महिला भी हल्की चोटिल हो गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

    राहगीरों ने मामले की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर एंबुलेंस चालक ने मौके पर पहुंचकर घायल को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।