Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए अंकित गोयल

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 15 Mar 2021 11:16 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के लखनऊ में हुए चुनाव में शामली के प्रतिष्ठित उद्यमी अंकित गोयल को दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। शामली लौटने पर स्थानीय व्यापारियों से फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान अंकित गोयल ने कहा कि किसी भी उद्यमी या कारोबारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

    Hero Image
    दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए अंकित गोयल

    शामली जेएनएन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के लखनऊ में हुए चुनाव में शामली के प्रतिष्ठित उद्यमी अंकित गोयल को दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। शामली लौटने पर स्थानीय व्यापारियों से फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान अंकित गोयल ने कहा कि किसी भी उद्यमी या कारोबारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    13 और 14 मार्च को लखनऊ में चुनाव हुआ। इसमें तीन वर्षों के लिए अंकित गोयल को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। वह पहले भी इसी पद पर काम कर रहे थे। सोमवार को वह शामली पहुंचे। कैराना निवासी विपुल जैन को प्रदेश मंत्री चुना गया। इस मौके पर अंकित गोयल ने कहा कि व्यापारी हित में संघर्ष हमेशा जारी रहेगा। किसी भी व्यापारी या उद्यमी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी लगन और निष्ठा से निभाएंगे। विपुल जैन ने प्रदेश संगठन व व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विपुल जैन, वरुण सिघल, अंकित जिदल, संदीप वर्मा, रामकुमार सिगल, राहुल जैन, डिपल अग्रवाल, कुलदीप मित्तल, अभिषेक गोयल, अनिल गोयल, राहुल गोयल,राकेश गुप्ता, रोहित गर्ग, सुधाकर आर्य मौजूद रहे। उधर, कैराना पहुंचने पर विपुल जैन का भी स्वागत किया गया। व्यापारी सुरक्षा सेल की बैठक कराई जाएं

    शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव से मिले। व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया और समाधान का अनुरोध किया।

    व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यापारी सुरक्षा सेल का गठन किया था। सेल के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक को नियुक्त किया गया था। उद्देश्य यह था कि नियमित बैठक हो और व्यापारियों की जो समस्याएं सामने आएं, उनका निस्तारण हो। लेकिन प्रदेशभर में बैठक नहीं हो रही है। शामली जिले में करीब दो साल से बैठक नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिया है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, अनुज गोयल, महेश धीमान, राजेश जैन, सुखपाल जांगिड़, आशु पुरी आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner