विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, कैराना में पुरानी रंजिश के चलते सनसनीखेज हत्याकांड; एक आरोपी गिरफ्तार

Published: Mon, 16 Jun 2025 12:47 PM (IST)

पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की खेत पर दिनदहाड़े गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने ...और पढ़ें

हत्याकांड के बाद जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी।
हत्याकांड के बाद जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी।

HighLights

  1. पुलिस ने शव को पानीपत भेजा है
  2. हमलावरों ने पहले चाकू मारे फिर गोली
  3. दिनदहाड़े हत्या से फैली सनसनी

सुधीर चौधरी, जागरण कैराना। पुरानी रंजिश के चलते खेत पर युवक की दिनदहाड़े गोली व चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत भिजवा दिया। पुलिस व एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा के जनपद पानीपत के गांव कुराड निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र पुत्र ईश्वर सोमवार की सुबह यमुना खादर के गांव मामौर में स्थित अपनी भूमि पर धान की फसल की निगरानी के लिए गया हुआ था।

सोमवार करीब दस बजे अपने खेत के बटाईदार इस्लाम पुत्र अलिमु निवासी मामौर को गांव से मोटरसाइकिल पर बैठा कर खेत जा रहा था। जब वह खेत के निकट गडरियों वाले डेरे के पास पहुंचे, तभी वहां घात लगाए बैठे दो तमंचाधारी युवकों ने उन्हें रोक लिया और देवेंद्र को मारते-पीटते हुए मोटर साइकिल से खींच लिया।

चाकू से हमला कर मारी गोली

आरोपितों ने देवेंद्र पर चाकू से हमला कर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित हाथों में तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना पर एसओजी व कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। टीम ने खेत में पड़े शव को कब्जे में लेकर स्वजन से घटना के संबंध में जानकारी दी। वहीं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शोबान पुत्र नासिर को गिरफ्तार कर लिया।

शुरूआती जांच में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या किये जाने की जानकारी हुई है। अन्य आरोपितों की तलाश में टीमें दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। स्वजन की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।