यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: शाहजहांपुर में प्रोफेसर की चाकू से गोदकर हत्या, पत्नी-बच्चे समेत 7 लोगों को किया घायल
Shahjahanpur Latest News सन इंस्टिट्यूट के प्रोफेसर की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पिता पत्नी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : सन इंस्टिट्यूट के प्रोफेसर की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पिता, पत्नी समेत सात लोगों को घायल कर दिया गया। डकैती डालने के उद्देश्य से घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। एएसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी टीम के साथ मकान को अंदर से बंद कर जांच कर रहे हैं।
मीरानपुर कटरा के मुहल्ला बाजार निवासी आलोक कुमार गुप्ता सन इंस्टिट्यूट में प्रोफेसर थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कुछ लोग उनके घर में दीवार कूदकर घुस गए। आलोक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
इसे भी पढ़ें: रामपुर में बोलती थी आजम खान की तूती, आज वहां दर्ज हैं 84 मुकदमें, 10 बार विधानसभा और एक बार जीता लोकसभा चुनाव
उनके पिता सुधीर गुप्ता, भाई प्रशांत गुप्ता, पत्नी खुशबू, प्रशांत की पत्नी रुचि व तीन बच्चों को घायल कर दिया। कुछ देर बाद जब शोर शराबा मचा तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
इसे भी पढ़ें: जल्द होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार! दारा, ओपी राजभर समेत कुछ BJP विधायक बन सकते हैं मंत्री
घायलों को बरेली भेजा गया। मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि डकैती डालने के उद्देश्य से बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। एएसपी ग्रामीण ने बताया अभी जांच की जा रही है उसके बाद ही कुछ बताना संभव होगा।
