Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    186 KM तक शव ने किया सफर, जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में हार्ट अटैक से यात्री की मौत; शाहजहांपुर जीआरपी ने उतारी लाश

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 08:25 AM (IST)

    जननायक एक्सप्रेस में एक यात्री की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। मृतक हरेंद्र राम अपने बेटे और बहू के साथ जालंधर जा रहे थे। पेट दर्द की शिकायत के बाद भी उन्होंने यात्रा जारी रखी। बुढ़वल स्टेशन से उनकी हालत बिगड़ी पर रोजा जंक्शन पर पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयेाग किया गया है।

    संवाद सहयोगी जागरण रोजा/शाहजहांपुर। जननायक एक्सप्रेस में एक यात्री की मृत्यु हो गई। करीब 186 किमी तक शव ने ट्रेन में सफर किया। इसके बाद रोजा जंक्शन पर उतारा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयगति रुकने से मृत्यु की पुष्टि हुई है। नेपाल के परसा जिले के पोखरिया क्षेत्र के भीसुआ गांव निवासी हरेंद्र राम अपने बेटे मुकेश राम और वधू शिवपति के साथ जालंधर जा रहे थे। वहां उनके बेटे का साला शिवा एक कंपनी में काम करता है। नौकरी दिलवाने के लिए बुलवाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीनों लोग रविवार को बिहार के नरकटियागंज जंक्शन पहुंचे। नरकटियागंज बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिला में नेपाल की भीसुआ सीमा के पास स्टेशन है। स्टेशन पर बैठने के कुछ देर बाद ही हरेंद्र राम के पेट में दर्द हो गया इसके बाद बेटे और वधू दोनों उनको घर वापस लौटेंगे सलाह दी। जिस पर हरेंद्र ने कहा ट्रेन जाने के बाद वापस घर चले जाएंगे, लेकिन ट्रेन चलने के समय वह पीछे के डब्बे में बैठ गए। जबकि उनके बेटे और बहु इंजन के पास बोगी में बैठे थे।

    जननायक एक्सप्रेस में हुई घटना, हृदयगति रुकने से मृत्यु की पुष्टि

    यात्रियों ने बताया बुजुर्ग बुढ़वल स्टेशन से शांत हो गए थे। यात्रियों ने घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी।यात्रियों का आरोप है कि देर तक कोई मदद नहीं मिली। जबकि रोजा तक बुढ़वल की दूरी करीब 186 किमी के साथ सीतापुर मैगलगंज सहित कई स्टेशन है।

    रोजा में सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी अभिषेक पांडेय अपनी टीम के साथ पहुंचे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तलाशी में जेब से वोटर कार्ड, मिला। कुछ देर बाद पहुंचे उनके बेटे मुकेश ने उनकी पहचान की।