Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shahjahanpur News: रेलवे मैदान पर दौड़ लगा रहे किशोर की मौत, सेना में भर्ती के लिए कर रहा था तैयारी

    By Jagran NewsEdited By: Vivek Bajpai
    Updated: Mon, 31 Oct 2022 11:36 AM (IST)

    रोजा थाना क्षेत्र मठिया कालोनी निवासी मूंगालाल कश्यप का 17 वर्षीय बेटा वेदपाल कश्यप सेना में भर्ती होने के लिए काफी दिनों से क्षेत्र के रेलवे मैदान में अपने साथियों के साथ दौड़ लगाने जाता था। सोमवार सुबह दौड़ लगाते समय अचानक सीने में दर्द होने लगा।

    Hero Image
    वेदपाल कश्‍यप की फाइल फोटो। सौ. स्‍वजन

    शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता। सेना में भर्ती के लिए तैयार कर रहे किशोर की दौड़ लगाते समय मौत हो गई। वह रेलवे मैदान पर दौड़ लगा रहा था तभी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्‍तो ने फोन कर पुलिस को दी सूचना 

    रोजा थाना क्षेत्र मठिया कालोनी निवासी मूंगालाल कश्यप का 17 वर्षीय बेटा वेदपाल कश्यप सेना में भर्ती होने के लिए काफी दिनों से क्षेत्र के रेलवे मैदान में अपने साथियों के साथ दौड़ लगाने जाता था। सोमवार सुबह दौड़ लगाते समय अचानक सीने में दर्द होने लगा। वेदपाल की तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख उसके दोस्तों ने डायल 112 को रेलवे मैदान पर बुलाया।

    राजकीय मेडिकल कालेज में हुई मौत

    पुलिस उसे गंभीर अवस्था में राजकीय मेडिकल कालेज लेकर पहुंची जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। स्वजन काे जब जानकारी हुई तो वह भी मेडिकल कालेज पहुंच गए। डाक्टर हार्ट अटैक से मृत्यु होने की बात कह रहे है। वेदपाल तीन भाई बहनों में सबसे छोटे थे। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि किशोर की दौड़ लगाते समय मृत्यु हुई है। स्वजन ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।