Shahjahanpur News: पारिवारिक कलह में देवरानी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, जेठानी गिरफ्तार
शाहजहांपुर में पारिवारिक कलह के चलते जेठानी ने देवरानी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। बंडा क्षेत्र में अनिल की पत्नी सुनीता और मुकेश की पत्नी नन्ही देवी के बीच घरेलू विवाद हुआ जिसके बाद नन्ही देवी ने सुनीता पर डंडे से हमला कर दिया। अस्पताल में सुनीता की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी नन्ही देवी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। खेल-खेल में बच्चों के बीच हुई धक्का मुक्की बड़ों के बीच मारपीट का कारण बन गई। बंडा निवासी नन्ही देवी ने अपनी देवरानी सुनीता पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किए।पति मुकेश व भाई रवि ने भी साथ दिया। इसके बाद चाकू से देवरानी के कंधे पर वार कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए महिला को गिरफ्तार ले लिया है।
बंडा की बाबा चरनदास कॉलोनी निवासी अनिल मजदूरी करते हैं। घर में दूसरे हिस्से में उनका बड़ा चचेरा भाई मुकेश परिवार के साथ रहता है। सोमवार रात अनिल की तीन वर्षीय बेटी छोटी का मुकेश के आठ वर्षीय बेटे भूरे से खेल के दौरान विवाद हो गया। दोनों में धक्का मुक्की होने लगी, जिस पर उनकी पत्नी सोनी उर्फ सुनीता ने भूरे को डांट दिया। इससे नाराज मुकेश की पत्नी नन्ही देवी ने देवरानी को भला बुरा कहना शुरू कर दिया।
भाभी ने डंडा उठाकर सुनीता को पीटना शुरू कर दिया
बात ज्यादा बढ़ी तो दोनों के बीच मारपीट होने लगी। शोर सुनकर कमरे में सो रहा मुकेश चाकू लेकर आया और अनुज वधू को धमकाने लगा। कमरे में मौजूद अनिल भी बाहर आ गए। उन्होंने बताया कि भाभी ने डंडा उठाकर सुनीता को पीटना शुरू कर दिया। वह बचाने दौड़े तो नन्ही देवी अपने पति के हाथ से चाकू छीन लाई और उनकी पत्नी पर चला दिया।
कंधे के पास चाकू लगते ही सुनीता गिर पड़ीं। उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने नन्ही उसके पति मुकेश व भाई रवि के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। अनिल का चल रहा उपचार घटना के बाद से अनिल की तबीयत खराब है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पोस्टमार्टम हाउस पर अकेले आए पिता
रामरतन ने बताया कि उनकी पहली पत्नी गुड्डी का निधन हो चुका है। जिसके बाद निशा से दूसरी शादी कर ली। वह अपने दूसरे बेटे गुड्डू के साथ गांव में ही उसके घर में रहते हैं। रात में घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे। दो माह पूर्व बनने लगा था अलग खाना रामरतन ने बताया कि सुनीता व नन्ही देवी में आपस में बड़ा प्रेम था। दोनों परिवारों का खाना एक साथ ही बनता था। दो माह पहले ही दोनों की रसाेई अलग हुई। मुकेश फेरी लगाता है।
अनिल ने चार वर्ष पूर्व शादी मुहल्ले में ही रहने वाली सुनीता से शादी की थी। इसलिए बहू के मायके वाले नाराज थे। वे लोग ज्यादा घर भी नहीं आते है। अनिल की चार माह का बेटा भी है। जबकि मुकेश के दो बेटे हैं।
मृतका के पति की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके पति व भाई को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। प्रदीप राय, प्रभारी निरीक्षक
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।