UP: 'दहेज में भैंस चाहिए...', मांग पूरी न हुई तो ससुरालीजनों ने कर दी सारी हदें पार; अब जाएंगे जेल
शाहजहांपुर में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज में भैंस सोने की चेन और 50 हजार रुपये लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। दहेज में भैंस, 50 हजार रुपये आदि न देने पर एक महिला ने पति व अन्य ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। मदनापुर थाने में पति समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।
क्षेत्र के भेदसराय गांव निवासीप्रमोद कुमार की पत्नी रूबी देवी ने प्राथमिकी पंजीकृत कराई। बताया कि दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। उसका तीन माह का एक बेटा भी है। रूबी ने कहा कि 10 अप्रैल को उसे घर से निकाल दिया गया।
ससुराल वाले दहेज में भैंस, सोने की चेन, 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में प्रमोद उसकी मां महारानी, पिता वीरेश कुमार, भाई विनोद, निर्देष, सचिन व बहन वर्षा के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।