Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shahjahanpur Weather: आज शाम से गहराएंगे बादल, गरज चमक संग हो सकती है बारिश; किसानों की बढ़ी चिंता

    By Narendra YadavEdited By: Swati Singh
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 04:10 PM (IST)

    Shahjahanpur Weather शाहजहांपुर में बदलने लगा मौसम है। चार दिन पूर्व से मौसम का बदलाव शुरू हुआ। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    आज शाम से गहराएंगे बादल, गरज चमक संग हो सकती है बारिश

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार देर शाम से शाहजहांपुर समेत रुहेलखंड में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 17 अक्टूबर तक घने बादल छाए रहेंगे। तेज गरज, चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी प्रबल संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार दिन पूर्व से मौसम का बदलाव शुरू हुआ। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। रविवार देर शाम यानी आज से मौसम करवट बदलेगा। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी व वरिष्ठ विज्ञानी डा. अतुल सिंह ने मौसम बदलाव के संकेत दिए हैं।

    बदल जाएगा मौसम का मिजाज

    डा. अतुल सिंह ने ने कहा कि पूर्वी देशांतर के आस-पास मध्य क्षोभमंडल में हवा का घुमाव तेजी से हो रहा है। जिसके प्रभाव की वजह से मध्य पाकिस्तान पर निचले क्षोभ मंडल में एक उत्प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बनने लगा है। मौसम बदलाव की इन परिस्थितियों की वजह से मौसम का मिजाज बदल जायेगा।

    यह भी पढ़ें: UP Weather: अगले 24 घंटे में तेजी से बदलेगाा मौसम, यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी

    गिरेगा पारा, बढ़ेगी आर्द्रता

    मौसम बदलाव की वजह से न्यूनतम तापमान में उछाल दर्ज हो सकता है, लेकिन अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। वायुमंडल की आर्द्रता में 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज होगी।

    धान की कटाई हो सकती प्रभावित

    इन दिनों धान की कटाई चरम पर है, लेकिन वर्षा की वजह से कटाई पर असर पड़ सकता है। कुछ क्षेत्रों में फसल को भी मामूली नुकसान हो सकता है। हालांकि शाकभाजी व अन्य फसलों को फायदा होगा।