Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में पहुंचने लगा बाढ़ का पानी, 100 से अधिक मरीज डिस्चार्ज
शाहजहांपुर में गर्रा और खन्नौत नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जिससे बाढ़ का पानी राजकीय मेडिकल कॉलेज में घुस गया है। परिणामस्वरूप 100 से अधिक मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मरीजों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। गर्रा व खन्नौत नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गईं हैं। बाढ़ का पानी राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी पहुंचना शुरू हो गया है। जिस वजह से 100 से अधिक मरीजों की छुट्टी कर दी गई।
नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सक्रियता बढ़ा दी गई है। ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को वहां भर्ती किया जा सके। शहर की गर्रा व खन्नौत नदी शुक्रवार सुबह खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गईं।
मेडिकल कॉलेज में भी पानी पहुंचना भी शुरू हो गया। ऐसे में इमरजेंसी वार्ड से मरीजों को दूसरी व तीसरी मंजिल के वार्डों में शिफ्ट किया गया। करीब 100 मरीज जो बुखार व अन्य सामान्य बीमारियों वाले भर्ती थे उनकी छुट्टी कर दी गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।