Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shahjahanpur lok sabha Chunav Result 2024: शाहजहांपुर के रोचक मुकाबले में अरुण सागर दोबारा बने सांसद, 55 हजार वोटों से जीते चुनाव

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 04:25 PM (IST)

    Shahjahanpur lok sabha Chunav Result 2024 भारतीय जनता पार्टी के अरुण सागर दोबारा सांसद चुन लिए गए हैं। उन्होंने रोचक मुकाबले में गठबंधन से सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गोंड को 55 हजार से अधिक मतों से चुनाव हरा दिया। पार्टी ने ददरौल विधानसभा उपचुनाव में सीट पर भी कब्जा बरकरार रखते हुए अरविंद सिंह ने जीत का दोहरा जश्न मनाने का मौका दें दिया।

    Hero Image
    शाहजहांपुर सीट से नवनिर्वाचित सांसद अरुण सागर।

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के अरुण सागर दोबारा सांसद चुन लिए गए हैं। उन्होंने रोचक मुकाबले में गठबंधन से सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गोंड को 55 हजार से अधिक मतों से चुनाव हरा दिया। पार्टी ने ददरौल विधानसभा उपचुनाव में सीट पर भी कब्जा बरकरार रखते हुए अरविंद सिंह ने जीत का दोहरा जश्न मनाने का मौका दें दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों ही सीटों पर परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। आतिशबाजी व ढोल के बीच बधाई देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। रोजा मंडी समिति परिसर में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। उसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले चरण से अरुण सागर ने बढ़ता बनाई तो पीछे नहीं हुए। हालांकि उनके मत का अंतर ऊपर नीचे होते रहा।

    ज्योत्सना गोंड लगातार सभी विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देती रहीं। अरुण वोटों का अंतर एक समय में 17 हजार तक पहुंचा, जो बीच में आठ हजार के आसपास आ गया। हालांकि इसके बाद सुधार हुआ और सपा प्रत्याशी से बढ़त बना ली। अपराह्न तीन बजे के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित अन्य नेता भी मतगणना स्थल के पास पार्टी के कैंप में पहुंच गए। हालांकि सपा प्रत्याशी व नेता परिणाम घोषित होने तक डटे रहे। रात लगभग नौ बजे बजे मतगणना पूरी होने के साथ अरुण सागर के विजयी होने की घोषणा हुई तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाना शुरू कर दी। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने प्रमाण पत्र दिया।

    यह जनता की जीत है: अरुण सागर

    यह जनता की जीत है। केंद्र में सरकार बनने पर हम अधिक से अधिक योजनाएं लाएंगे। हमें प्रत्येक वर्ग ने अपना भरपूर समर्थन दिया है। जिले में पहले भी कई कार्य कराए हैं। जो कार्य अधूरे रह गए। उन्हें पूरा कराने के साथ ही जिले में नई परियोजनाएं भी लाएंगे, जिससे यहां के लोगों को भरपूर लाभ मिले। कारणों की समीक्षा की जाएगी : ज्योत्सना सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गोंड ने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ 12 दिन का समय मिला। उन्हे जनता ने भरपूर समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं ने भी खूब मेहनत की। कहां पर कमी रह गई। इसकी समीक्षा की जाएगी। भाजपा प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता लगातार फोन पर बात करते रहे, लेकिन हमारे फोन जमा करा लिए गए। इसे भी देखा जाएगा।