विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahjahanpur News: गर्रा में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, दियूनी बांध से छोड़ा गया में 52 हजार क्यूसेक पानी

Published: Wed, 03 Sep 2025 01:55 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 03 Sep 2025 02:06 PM (GMT+05:30)

शाहजहांपुर में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। दियूनी बांध से गर्रा नदी में 52 हजार क्यूसेक ...और पढ़ें

गर्रा में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, खन्नौत में भी हो रही जल वृद्धि
गर्रा में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, खन्नौत में भी हो रही जल वृद्धि

HighLights

  1. गर्रा नदी में 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
  2. अगले तीन दिन में खतरे के निशान की आशंका
  3. पिछले साल बाढ़ से प्रभावित हुआ था शहर

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियों में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। गर्रा नदी में मंगलवार को दियूनी बांध से 52 हजार क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज किया गया। जिस कारण इसका जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अगले तीन दिन में यह नदी खतरे के निशान के करीब होगी। जिसको देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खन्नौत में भी पानी बढ़ रहा है। जबकि गंगा व रामगंगा अभी स्थिर है।

शहर की गर्रा नदी में दियूनी बांध से छोड़े गए पानी का प्रभाव रहता है। पिछले चार दिनों में इस नदी में 80 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया जिस कारण नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 52 हजार 120 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया, जिसका प्रभाव गुरुवार को यहां दिखेगा। अगले तीन दिन में गर्रा नदी खतरे के निशान पर पहुंच सकती है।

गंगा व रामगंगा फिलहाल स्थिर, दियूनी बांध से छोड़ा गया गर्रा में 52 हजार क्यूसेक पानी

बाढ़ प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पानी आगे के लिए पास भी हो रहा है। ऐसे में नदी खतरे के निशान से आधा मीटर नीचे रहेगी। उन्होंने बताया कि अजीजगंज पुल पर गर्रा नदी का जलस्तर दोपहर में 147.25 मीटर था जो खतरे के निशान 148.80 मीटर से नीचे है। खन्नौत नदी के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार वर्षा होने के कारण इसका जलस्तर भी एक मीटर बढ़ने की संभावना है। नदी का जलस्तर 143.67 मीटर हो गया है।

गंगा भैंसार ढाई घाट पर अभी 143.43 मीटर पर बह रही है। रामगंगा में भी जलस्तर स्थिर बना हुआ है। गत वर्ष गर्रा नदी में अधिक पानी छोड़े जाने के कारण शहर में बाढ़ आ गई थी। जिससे यहां का बड़ा आबादी क्षेत्र प्रभावित हुआ था। खन्नौत नदी का पानी भी कई मुहल्लों में घरों के अंदर तक पहुंच गया था। इस बार वैसे हालात न बनें इसको लेकर अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।