शाहजहांपुर में सड़क पर दंपती का हंगामा: वर्दी खींचकर दारोगा को दौड़ाया, महिला ने की गाली-गलौज
शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पर एक दंपती ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। महिला ने मारपीट की सूचना पर पहुंचे दारोगा की वर्दी खींची, गाली-गलौज की और उसे सड़क पर दौड़ाया।

दारोगा की वर्दी खींचती महिला। सौ. इंटरनेट मीडिया
HighLights
दंपती ने शाहजहांपुर में सड़क पर जमकर हंगामा किया।
महिला ने दारोगा की वर्दी खींची, गाली-गलौज की।
पुलिस ने आरोपित दंपती समेत तीन को हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। बरेली मोड़ पर दंपती ने सरेराह हंगामा किया। बीच बचाव करने पहुंचे दारोगा को महिला ने पकड़ लिया। वर्दी खींचकर गाली-गलौज की और सड़क पर दौड़ा लिया। दारोगा ने बमुश्किल खुद को छुड़ाया, जबकि वहां खड़े लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। जिसे इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित दंपती समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
चौक कोतवाली के बरेली मोड़ के पास दो युवकों के बीच मारपीट हो रही थी। चौकी से दारोगा मौके पर पहुंचे तो एक युवक को पकड़ लिया। युवक की पत्नी हंगामा शुरू कर दिया। पति को दारोगा से छुड़ाने के साथ ही दारोगा से गाली-गलौज करते हुए वर्दी पकड़कर खींचना शुरू कर दी।
दारोगा खुद को छुड़ाकर जाने का प्रयास किया तो महिला ने पीछे से कालर पकड़ लिया। बमुश्किल खुद को छुड़ाकर जब वह भागे तो महिला भी पीछे से पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी। इंटरनेट मीडिया पर जो वीडियो प्रसारित हो रहा है उसमे महिला कह रही है कि वीडियो बना लो, कोई फर्क नहीं पड़ता।’
महिला के इस रवैये के बाद भी दारोगा ने संयम बरता। उसने महिला पर हाथ नहीं उठाया। हैरानी की बात यह है कि आसपास खड़ी भीड़ तमाशा देखती रही, शोर मचाती रही और ताली बजाती रही, लेकिन किसी ने दारोगा को छुड़ाने की कोशिश नहीं की।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय का कहना है कि दंपती ने शराब पीकर हंगामा किया है। हालांकि मेडिकल के बाद पुष्टि होगी। आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
पूरी चौकी को सस्पेंड करवा देंगे
हंगामा करने वालों ने पुलिसकर्मियों को धमकी दी कि मंत्री से कहकर पूरी चौकी को सस्पेंड करवा देंगे कोई कुछ नहीं कर पाएगा। इस तरह की धमकी देने के बाद मौके पर खड़े लोग भी हंगामा करने वालों के आगे कुछ नहीं बोले।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।