शाहजहांपुर एसपी सौरभ दीक्षित ने किया बड़ा फेरबदल: सीओ सिटी बदले, जलालाबाद को नया CO मिला
प्रवीण मलिक नए सीओ सिटी बने और अनुज मिश्रा को जलालाबाद की जिम्मेदारी मिली। कानून व्यवस्था बेहतर करने पर जोर दिया गया है, साथ ही जीआरपी थाना का भी निरीक्षण कर यात्रियों की सुरक्षा व अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए गए।

शाहजहांपुर के एसपी हैं सौरभ दीक्षित।
HighLights
एसपी सौरभ दीक्षित ने चार सीओ के सर्किल बदले।
प्रवीण मलिक नए सीओ सिटी, अनुज मिश्रा जलालाबाद के प्रभारी।
कानून व्यवस्था सुधारने पर जोर, जीआरपी थाना निरीक्षण भी हुआ।
जागरण संवाददाता शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित ने चार सीओ के सर्किल में फेरबदल किया है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी को हटाकर पुवायां में तैनात प्रवीण मलिक को सीओ सिटी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि देवव्रत को सीओ लाइंस बनाया गया।
नवागंतुक सीओ अनुज मिश्रा को जलालाबाद सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि वहां तैनात दीपक कुमार को पुवायां भेजा गया है। सीओ इशिका सिंह डायल 112 से संबंधित सभी कार्यों का दिखेगी।
एसपी ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर दिया जोर
एसपी ने कानून व्यवस्था को और बेहतर करने पर जोर दिया है। जिले में तैनात 24 निरीक्षकों का पहले ही दूसरे जिलों का स्थानांतरण किया जा चुका है। जिसमें सदर, कोतवाली, बंडा समेत कई प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं। जल्द इनकी रवानगी हो जाएगी।
सीओ ने जीआरपी थाने का किया निरीक्षण
जीआरपी थाना पर सीओ ऋषिकेश यादव रेलवे अनुभाग लखनऊ की ओर से थाना जीआरपी थाना शाहजहांपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों, शस्त्रागार, हवालात, महिला हेल्प डेस्क तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का गहनता से अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, अपराध नियंत्रण व लंबित विवेचनाओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।