शाहजहांपुर में बीमार पिता को देखकर लौटे युवक की हुई मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम
शाहजहांपुर में बीमार पिता को देखकर लौटे बेटे की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। कुछ घंटे बाद बेटे की मौत का सदमा न सह पाने के कारण पिता ने भी दम तोड़ दिया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
बीमार पिता को देखकर लौटे बेटे की मौत।
बेटे की मौत के सदमे में पिता ने भी दम तोड़ा।
शाहजहांपुर में एक ही दिन पिता-पुत्र की मृत्यु।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज में भर्ती बीमार पिता को देखकर लौटे युवक की हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई। कुछ घंटे बाद पिता ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। रोजा के आदर्श नगर कालोनी निवासी रामशरण कुशवाहा विद्युत निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।
उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिस वजह से स्वजन उन्हें पहले बरेली लेकर गए जहां वहां तबीयत में सुधार नहीं हुआ। जिस वजह से स्वजन ने उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। उनका बड़ा बेटा मनोज पिता को देखने मेडिकल कॉलेज गया।
वहां से लौटने के बाद हृदयगति रुकने से मनोज की मृत्यु हो गई। आइसीयू में भर्ती रामशरण को किसी तरह बेटे की मृत्यु के बारे में पता चल गया तो कुछ देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
पिता-पुत्र की एक ही दिन मौत होने से स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मनोज निजी कंपनी में मजदूरी करते थे। मनोज की पत्नी व छह बच्चे हैं। जिनके सिर से पिता का साया छिन गया।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर के तिलहर में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, बीड़ी मंगवाने के बहाने बुलाया घर, तलाश में जुटी पुलिस