शाहजहांपुर के तिलहर में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, बीड़ी मंगवाने के बहाने बुलाया घर, तलाश में जुटी पुलिस
शाहजहांपुर के तिलहर में एक 42 वर्षीय पड़ोसी ने सात वर्षीय बालिका से बीड़ी का बंडल मंगाने के बहाने दुष्कर्म किया। बच्ची ने अपनी मां को घटना बताई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रामौतार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्रतीकात्मक इमेज
HighLights
पुलिस ने आरोपी रामौतार के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। तिलहर के एक गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ 42 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने बीड़ी का बंडल मंगवाने के बहाने आरोपित ने अपने घर बुला लिया था।
पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय पड़ोसी रामौतार ने उसे रोक लिया। यह कहकर घर के अंदर ले गया कि बीड़ी का बंडल दुकान से ला दे।
आरोप है कि घर के अंदर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित के चुंगल से छूटने के बाद बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। गुरुवार दोपहर बाद स्वजन थाने पहुंचे।
आरोपित के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने घटना स्थल पर जाकर जांच की। सीओ विदुश सक्सेना ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं।