Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा 2027 चुनाव को तैयार... 'सच बताने के बजाय आंकड़ों की बाजीगरी में उलझा रही सरकार', शाहजहांपुर में बोलीं जूहीं सिंह

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 10:22 AM (IST)

    शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय में बैठक हुई जहां जूही सिंह और नेहा यादव का स्वागत किया गया। जूही सिंह ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और सपा की जीत का दावा किया। नेहा सिंह ने छात्र संघ चुनाव कराने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार रहने को कहा।

    Hero Image
    महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता।

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री जूही सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर नेहा यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जूही सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सच बताने के बजाय जनता को आंकड़ों की बाजीगरी में उलझा रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जूही सिंह ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। देश प्रदेश के हर वर्ग की जनता के उत्थान की बात करने वाली समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों में विजय का जबरदस्त परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव संविधान को हाथ में रखकर सभी वर्गों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

    सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    नेहा सिंह ने कहा कि सपा सरकार बनने पर छात्र सभा के चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों, नौजवानों और महिलाओं की आवाज को इस सरकार में दबाया जा रहा है। अखिलेश यादव बिना भेदभाव के सर्व समाज को साथ लेकर चल रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, रणंजय यादव, सैयद रिजवान अहमद, ज्योत्सना कश्यप, प्रसून गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    आने वाला समय समाजवादी पार्टी का

    महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने पीडीए पंचायत को संबोधित किया। कहा आगामी चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दें। आने वाला समय समाजवादियों का है। नगर के यशोदा देवी इंटर कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने मंच से पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव की पुत्रवधू तथा सिंधौली की जिला पंचायत सदस्य आभा यादव को महिला सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। इस मौके पर नेहा यादव, तनवीर खां, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, प्रदीप यादव, शरद यादव, रघुवीर यादव आदि मौजूद रहे।

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत

    तिलहर। नगर आगमन पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना सुनिश्चित है इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने में जुट जाएं। इस मौके पर सुची कश्यप, सुरेंद्र गुप्ता, परमिंदर यादव, चौधरी विनोद यादव, शानू आदि मौजूद रहे।