शाहजहांपुर में ह्यूम पाइप लाइन कार्य में देरी, रोडवेज और ई-बसों के रूट बदले
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के सामने ह्यूम पाइप लाइन डालने का काम तय समय पर पूरा नहीं हो सका ...और पढ़ें

बस अड्डे से संचालन बंद।
HighLights
ह्यूम पाइप लाइन कार्य में देरी से समय सीमा बढ़ी
रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन बंद हुआ
यात्रियों को असुविधा, ई-बसों के रूट बदले गए
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे के सामने से महिला थाने के पास स्थित नाले तक ह्यूम पाइप लाइन डालने का काम तय समय में पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते निर्माण कार्य की समय सीमा एक बार फिर बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दी गई है। काम पूरा न होने से रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन बंद है। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए दूसरे स्थानों पर पहुंचना पड़ रहा है। इसका असर नगर बस सेवा की ई-बसों के संचालन पर भी पड़ा है।
एआरएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से निर्माण कार्य पहले पांच अक्टूबर तक पूरा होना था, लेकिन समय सीमा बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गई। इसके बाद भी काम पूरा नहीं होने पर अब 20 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। जिससे बसों का संचालन प्रभावित है।
बस अड्डे से संचालन बंद, अलग-अलग स्थानों से भेजी जा रहीं बसें
बस अड्डे से संचालन बंद होने के कारण पुवायां, बंडा, खुटार और पलिया रूट की बसें परिवहन निगम की कार्यशाला से भेजी जा रही हैं। वहीं, जलालाबाद, बरेली, हरदोई, लखीमपुर, कानपुर और दिल्ली रूट की बसों का संचालन सुभाष चौराहे से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- मतदाता कार्ड का इंतजार खत्म: नए वोटर ID कार्ड में QR कोड,माइक्रो टेक्स्ट; आगरा में 2.90 लाख को मिलेंगे
यह भी पढ़ें- अब हर शुक्रवार मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, रामपुर के 1.54 लाख स्कूली बच्चों को लाभ
ई-बसों के संचालन की व्यवस्था भी बदली गई
रोडवेज बस अड्डे पर निर्माण कार्य के चलते नगर बस सेवा की ई-बसों के संचालन की व्यवस्था भी बदली गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए ई-बसें कार्यशाला और दुर्गा होटल के पास से चलाई जा रही हैं। नगर बस सेवा के प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि इन स्थानों से पुवायां, निगोही और मदनापुर के लिए ई-बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है।
