विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मतदाता मतदाता कार्ड का इंतजार खत्म: नए कार्ड में QR कोड, माइक्रो टेक्स्ट; आगरा में 2.90 लाख पहुंचेंगे घर

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:07 PM (GMT+05:30)

आगरा में 2.90 लाख मतदाताओं का इंतजार खत्म हो गया है, उन्हें इसी माह से नए मतदाता कार्ड मिलेंगे। इन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. आगरा में 2.90 लाख मतदाताओं को मिलेंगे नए कार्ड

  2. नए कार्डों में क्यूआर कोड, होलोग्राम और माइक्रो टेक्स्ट

  3. 50 हजार युवा मतदाताओं को भी मिलेगा लाभ

जागरण संवाददाता, आगरा। एक साल से मतदाता कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की बात है। इसी माह से नौ विधानसभा क्षेत्रों के 2.90 लाख मतदाताओं को नए मतदाता कार्ड मिलेंगे। इसमें सबसे अधिक मतदाताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता कार्ड के लिए आवेदन किया था। कार्ड मिलने वालों में 50 हजार मतदाता 18 से 20 साल के हैं।
आगरा जिले में 30 लाख में 16 लाख पुरुष और 14 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। 23 साल के बाद पिछले साल मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चला था। साढ़े आठ लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटे थे।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में आवेदन करने वाले मतदाता भी हैं शामिल

सूची और कार्ड में नाम में कमी, पता और उम्र सहित अन्य के लिए दो लाख मतदाताओं ने आवेदन किया था। जांच के बाद सूची में नाम में बदलाव किया गया लेकिन मतदाता कार्ड बनकर नहीं आए थे। इसे लेकर तहसीलों और कलक्ट्रेट में हर दिन शिकायतें पहुंच रही थीं। यहां तक कई मतदाता जिला निर्वाचन कार्यालय में भी पहुंच रहे थे।

मतदाता कार्ड मिलने वालों में 50 हजार की उम्र 18 से 20 साल की

अब 2.90 लाख मतदाता कार्ड छपने के लिए भेज दिए गए हैं। यह कार्ड 10 दिनों के बाद आना शुरू हो जाएंगे। कार्ड को प्रत्येक मतदाता के घर पर डाक से भेजा जाएगा। नए कार्ड पुराने कार्ड की तुलना में कहीं बेहतर है। इसमें क्यूआर कोड, माइक्रो टेक्स्ट और होलोग्राम है। भारत का नक्शा भी बना हुआ है।

हर दिन पहुंचती हैं 10 से 13 शिकायतें

छह तहसीलों और कलक्ट्रेट में हर दिन 10 से 13 शिकायतें पहुंचती हैं। सबसे अधिक शिकायतें तहसील सदर की होती हैं। हालांकि तहसील सदर में आगरा उत्तर, दक्षिण, कैंट और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सेवा केंद्र खुले हुए हैं।

नए मतदाता कार्ड की संख्या: विधानसभा क्षेत्र का नाम, मतदाताओं की संख्या

  • एत्मादपुर, 48800
  • आगरा कैंट, 48200
  • आगरा दक्षिण, 34800
  • आगरा उत्तर, 48000
  • आगरा ग्रामीण, 40500
  • अन्य चार विधानसभा क्षेत्र, 2000
  • 1.90 लाख पुरुष मतदाताओं के मतदाता कार्ड
  • 1 लाख महिला मतदाताओं के मतदाता कार्ड
  • 50 हजार मतदाताओं की उम्र 18 से 20 साल की है

 

यह भी पढ़ें- किसानों को खाद के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, 'उर्वरक सेतु' एप से घर बैठे करें बुकिंग

जिले के 2.90 लाख मतदाताओं को इसी माह से नए मतदाता कार्ड मिलेंगे। मतदाता कार्ड सीधे घरों में पहुंचेंगे। कार्ड के लिए तहसील या फिर कलेक्ट्रेट जाने की जरूरत नहीं है।

-

यमुनाधर चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी