Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर गोसेवक दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 01 Jun 2018 11:46 PM (IST)

    कामधेनु अवतरण अभियान गौशाला के संचालक तथा कृभको खाद फैक्ट्री में इंजीनियर संजय को नेशनल अवार्ड मिला है।

    शाहजहांपुर गोसेवक दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : कामधेनु अवतरण अभियान गौशाला के संचालक तथा कृभको खाद फैक्टरी के इंजीनियर संजय उपाध्याय ने जनपद को राष्ट्रीय कामधेनु पुरस्कार से गौरवान्वित किया है।

    केंद्रीय कृषि मंत्री मंत्री राधा मोहन ¨सह, कृषि कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज तथा उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव

    सुधीर एम बोवड़े ने संजय को पांच लाख के चेक, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह से अलंकृत किया। नई दिल्ली के पूसा इंस्टीट्यूट के एपी ¨शदे हाल में अंतरराष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर आयोजित इस समारोह में बरेली के डा. केपी ¨सह को बेस्ट वेटनेरियन पुरस्कार प्रदान किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहर मुक्त खेती व गोमाता के संरक्षण, संवर्धन के जुनून ने खाद फैक्ट्री के इंजीनियर संजय उपाध्याय को नेशनल अवार्ड का हकदार बनाया। दैनिक जागरण ने 15 जनवरी के अंक में जैविक खेती का दूत बना मैकेनिकल इंजीनियर शीर्षक से संजय उपाध्याय के पर्यावरण संरक्षण व गौ संरक्षा, संवर्धन के तहत किए जा रहे कार्य को प्रमुखता से छापा था। कृषि मंत्रालय राष्ट्रीय गोकुल मिशन दिल्ली व लखनऊ की टीम ने संजय उपाध्याय की कामधेनु अवतरण अभियान गोशाला का निरीक्षण करने के बाद उन्हें राष्ट्रीय कामधेनु पुरस्कार के लिए चुना। एक जून को अंतरराष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर संजय उपाध्याय को दिल्ली में बुलाकर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन ¨सह तथा केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज समेत प्रमुख सचिव आदि ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर संयुक्त सचिव दुग्ध, आयुक्त दुग्ध उत्पादन, पंजाब के डेयरी एवं दुग्ध विकास मंत्री समेत शाहजहांपुर से मंजू उपाध्याय, शिशु पाल ¨सह, राकेश बाबा, मुकेश कुमार, प्रेम शंकर पांडेय आदि मौजूद थे।