खेत को लेकर हुआ देवरानियों में झगड़ा, बेटे को कीटनाशक पिलाकर मां ने दी जान
मदनापुर ब्लॉक में खेत को लेकर देवरानी से हो गया था विवाद। रामादेवी ने गुस्से में घर में रखा कीटनाशक इकलौते बेटे निशांत को पिला दिया। उसके बाद स्वयं भी पी लिया। बच्चे की हालत ठीक है। महिला की मौत हो गई।

बेटे को कीटनाशक पिलाकर, मां ने दी जान। मृतक बेटे की फाइल फोटो।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। खेत को लेकर देवरानियों हुए विवाद में महिला ने ढाई वर्ष के इकलौते बेटे को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। बच्चे का उपचार चल रहा है। मदनापुर के दौलतपुर उत्तरी गांव निवासी सुधीर हरियाणा के पलवल में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी रामादेवी उर्फ शिवानी व बेटा निशांत घर पर रहते थे।
सुधीर ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से गांव के कृष्णपाल सिंह से एक वर्ष पूर्व तीन बीघा खेत खरीदा था, लेकिन खतौनी में यह भूमि कृष्णपाल के चचेरे बहनोई राजेंद्र के नाम दर्ज थी। जिसको लेकर वह आए दिन विवाद कर रहा था। दो दिन पूर्व उसने खेत में लगी सब्जी की फसल उजाड़ दी। जिसको लेकर रामादेवी की देवरानियां उससे विवाद कर रही थी। उनका कहना था कि सुधीर ने अभिलेख देखे बिना खेत खरीद लिया। जमापूंजी भी खर्च कर दी।
झगड़े के बाद इकलौते बेटे को पिला दिया कीटनाशक
शनिवार सुबह इसी बात को लेकर ज्यादा झगड़ा हुआ तो रामादेवी ने गुस्से में घर में रखा कीटनाशक इकलौते बेटे निशांत को पिला दिया। उसके बाद स्वयं भी पी लिया। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां दोपहर रामादेवी की मृत्यु हो गई। सुधीर को सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने बताया, बच्चे की हालत खतरे से बाहर
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि बच्चे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।