Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति की ये हरकत पसंद नहीं आई, शादी के चार महीने बाद ही मायके चली गई पत्नी; इस तरह हुई सुलह

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 02:09 PM (IST)

    शाहजहांपुर में परिवार परामर्श केंद्र पर 20 मामलों की सुनवाई हुई जिसमें से चार मामलों का समाधान किया गया। खुदागंज और निगोही समेत अलग-अलग क्षेत्रों के दंपतियों के बीच हुए विवादों को सुलझाया गया जिनमें शराब पीने और अन्य कारणों से मनमुटाव था। जिला प्राधिकरण के सचिव ने जिला कारागार का निरीक्षण किया और बंदियों का हालचाल जाना साथ ही जेल में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र पर 20 पत्रावलियों पर सुनवाई हुई, जिसमे चार का निस्तारण करवा दिया गया। खुदागंज के एक दंपती की शादी करीब चार माह पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद होने लगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला नाराज होकर मायके चली गई जिसके बाद वापस ससुराल नहीं जा रही थी। कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र दिया गया जिसके बाद परिवार परामर्श केंद्र पर सुनवाई के लिए भेजा गया।

    परिवार परामर्श केंद्र पर 20 पत्रावलियों पर हुई सुनवाई, चार का कराया गया निस्तारण

    काउंसलर ने दोनों की बात अलग-अलग सुनने के बाद उसका विवाद का निस्तारण कराया। जिसके बाद दोनों फिर से एक साथ रहने को राजी हो गए। निगोही क्षेत्र के एक दंपती की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। शराब पीने को लेकर महिला का पति से विवाद होने लगा। करीब छह माह से वह मायके में रह रही थी। परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों के विवाद का निस्तारण करा दिया गया।

    सदर क्षेत्र के दंपती की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी तरह पुवायां क्षेत्र के दंपती की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। शराब पीने को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों के बीच समझौता करवा दिया गया। जिसके बाद दंपती फिर से एक साथ रहने को राजी हो गए।

    प्राधिकरण के सचिव ने बंदियों का जाना हाल

    जिला प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश मिश्र तृतीय ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद बंदियों का भी हाल जाना। बंदी विनीत व सनोवर ने बताया गया कि उनकी जमानत हो चुकी है लेकिन कोई जमानतदार नही है।

    प्राधिकरण के सचिव ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि दोनों बंदियों के लिए कार्यालय में पत्र भेजे हैं। खाने की गुणवत्ता ठीक मिली। बंदियों के इलाज के संबंध में जानकारी की गई तो बताया कि जरूरत के हिसाब से इलाज कराया जा रहा है। इस मौके पर विवेक शर्मा, जेलर कृष्ण कुमार मुरारी, डिप्टी जेलर अनिल विश्वकर्मा, लिपिक मोहम्मद अफजल आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner