Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    By Election: सपा ने ददरौल विधानसभा उपचुनाव से पूर्व मंत्री को उतारा, छह अन्य ने भी की थी दावेदारी; BJP व BSP में जारी मंथन

    भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का दिसंबर 2023 में बीमारी से निधन हो गया था। जिसके बाद इस सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ 13 मई को उपचुनाव होना है। वर्मा अक्टूबर 2023 में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। वह पहली बार 2002 में ददरौल से बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। 2007 में भी वह बसपा से चुनाव जीते और...

    By Ambuj Kumar Mishra Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 23 Mar 2024 03:24 PM (IST)
    Hero Image
    सपा ने ददरौल विधानसभा उपचुनाव से पूर्व मंत्री को उतारा

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। Assembly By Elections:  ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। देर शाम उनके नाम की घोषणा हुई। वह कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का दिसंबर 2023 में बीमारी से निधन हो गया था। जिसके बाद इस सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ 13 मई को उपचुनाव होना है।

    अवधेश वर्मा अक्टूबर 2023 में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। वह पहली बार वर्ष 2002 में ददरौल से बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। 2007 में भी वह बसपा से चुनाव जीते और मायावती सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री रहे।

    2012 में टिकट कटने पर भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन कुछ समय बाद सपा में चले गए। उसके बाद अवधेश एक बार फिर से भाजपा में शामिल हुए, लेकिन गत वर्ष उन्होंने दोबारा से भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया। इस सीट से छह अन्य ने भी आवेदन किया था, लेकिन अवधेश की दावेदारी भारी पड़ी।

    लोकसभा सीट पर भी सपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी घोषित किया था। जिसके बाद कांग्रेस गठबंधन के तहत ददरौल सीट को अपने खाते में मांग रही थी। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता भी की थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि हाईकमान ने जो निर्णय लिया है वह सभी को स्वीकार्य है।

    भाजपा व बसपा में चल रहा मंथन

    वर्ष 2017 व 2022 में भाजपा के मानवेंद्र सिंह इसी सीट पर लगातार दो बार चुनाव जीते। उनके निधन के बाद हो रहे उपचुनाव में भाजपा इस सीट पर अपना कब्जा बनाए रखना चाहती है। जबकि बसपा में भी प्रत्याशी के नाम पर मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि यह दोनों दल भी जल्द ही अपना प्रत्याशी घोषित कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    Assembly By Elections: सपा ने विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी किए घोषित, अखिलेश यादव ने इन पर जताया है भरोसा