विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahjahanpur: सड़क दुर्घटना में गर्भवती व दो बेटियों की मौत, एक ही बाइक पर दंपती व चार बच्चे थे सवार

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Thu, 09 Mar 2023 09:48 PM (IST)

Shahjahanpur बाइक पर सवार फर्रुखाबाद से तिलहर जा रहे दंपती व चार बच्चे को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना ...और पढ़ें

Shahjahanpur: सड़क दुर्घटना में गर्भवती व दो बेटियों की मौत : जागरण
Shahjahanpur: सड़क दुर्घटना में गर्भवती व दो बेटियों की मौत : जागरण

शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता: कृषक, गर्भवती पत्नी और चार बच्चे दो यात्रियों की क्षमता वाली बाइक पर पूरा परिवार फर्रुखाबाद से तिलहर जा रहा था। बुधवार दोपहर जलालाबाद के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में गर्भवती व उनकी दो बेटियों की मृत्यु हो गई, अन्य घायल हैं। सभी बिना हेलमेट सफर कर रहे थे।

फर्रुखाबाद के घुमना क्षेत्र के मुहल्ला खैराती निवासी इरशाद बुधवार को अपनी ससुराल गर्भवती पत्नी शबीना, आठ वर्षीय बेटे अरशद, बेटी अलीना, शिफा, अलीवा के साथ तिलहर आ रहे थे।

पुलिस के अनुसार, वे जलालाबाद के गौरा गांव के पास पहुंचे थे, उसी समय सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इरशाद व बाइक की टंकी पर बैठी अलीवा छिटककर दूर जा गिरी, बाकी अन्य के शरीर से पहिया उतर गया।

पुलिस ने सभी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां गर्भवती शबीना, उनकी बेटी शिफा और अलीना की मृत्यु हो गई। बाकी का उपचार चल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।