Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM योगी ने ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट बनाने में सफल प्रधानों को किया सम्मानित, दो को मिला था जागरण से पुरस्कार

    By Jagran NewsEdited By: Riya Pandey
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 04:40 PM (IST)

    शाहजहांपुर दैनिक जागरण के यशस्वी प्रधान से सम्मानित भटपुरा रसूलपुर के प्रधान अनिल गुप्ता व रमापुर की शालिनी सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुर ...और पढ़ें

    Hero Image
    दैनिक जागरण के यशस्वी प्रधान से सम्मानित अनिल गुप्ता व शालिनी सिंह को मुख्यमंत्री योगी ने पुरस्कृत किया है।

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : दैनिक जागरण के यशस्वी प्रधान से सम्मानित भटपुरा रसूलपुर के प्रधान अनिल गुप्ता व रमापुर की शालिनी सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कृत किया है। उन्हें यह पुरस्कार ग्राम पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाने की थीम पर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया। तीन अन्य प्रधान भी सम्मानित किए गए हैं। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 पंचायत सचिवों को लैपटाप भी प्रदान किए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट बनाने में सफल प्रधान को सीएम ने किया सम्मानित 

    ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने नौ थीम के तहत आवेदन मांगे थे। सिंधौली ब्लाक के ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने स्वच्छता थीम पर कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें 11 लाख की नकद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी ददरौल विकास खंड की ग्राम पंचायत बलेली की प्रधान 84 वर्षीय विलासोदेवी को नौ लाख, भावलखेड़ा ब्लाक की ग्राम पंचायत रामापुर बरकतपुर की प्रधान शालिनी सिंह को चार लाख, डींगुरपुर की प्रधान सावित्री को छह लाख तथा कांट ब्लाक के कुर्रियाकला ग्राम पंचायत के प्रधान सुधांशु मिश्रा को दो लाख की धनराशि से सम्मानित किया गया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने मातृभूमि योजना शुरू किए जाने की भी घोषणा की है। कहा कि जो प्रधान अपने स्तर से विकास कार्य के लिए 60 प्रतिशत धनराशि जुटा लेंगे उन्हें सरकार की ओर से भी 40 प्रतिशत धनराशि प्रदान की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी घनश्याम सागर मौजूद रहे।