Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया शताब्दी महोत्सव

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 05 Feb 2021 12:59 AM (IST)

    चौरी चौरा कांड के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को एसडीएम दशरथ कुमार ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। पालिकाध्यक्ष संजय गुप्ता ईओ धर्मवीर स ...और पढ़ें

    Hero Image
    ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया शताब्दी महोत्सव

    जेएनएन, पुवायां : चौरी चौरा कांड के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को एसडीएम दशरथ कुमार ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। पालिकाध्यक्ष संजय गुप्ता, ईओ धर्मवीर सिंह ने गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाए। राजीव चौक स्थित पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगरपालिका के समस्त सभासद आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तिलहर : राजकीय महाविद्यालय परिसर के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। शहीद कुटी पहुंचने पर विद्यालय के प्रवक्ता डॉ. शशि भूषण, डॉ. सरन पाल सिंह, डा. अनुपम सक्सेना, ओवैस हुसैन, केशव आदि मौजूद रहे।

    बंथरा : ग्राम अख्तियारपुर बघौरा स्थित अमर शहीद पंडित बाबूराम मिश्र (शर्मा) के स्मारक पर बीडीओ जनकसुता ने कवि कमल मानव, वीडीओ शिवानंद सिंह ने माल्यार्पण किया। राजेंद्र बाथम ने देश भक्ति के गीत सुनाए।

    शाहजहांपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में भाजयुमो महानगर संयोजक राज शेखर, आरएसएस के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला, विभाग प्रचारक चंदन, महानगर प्रचारक आशुतोष, ददरौल विधायक मानवेन्द्र सिंह, निवर्तमान •िालापंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव,भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री राकेश अनावा,महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह पंकज, मुकेश राठौर आदि रहे।

    स्कूल, कॉलेज भी चौरा चौरी शताब्दी की याद में डूबे

    शाहजहांपुर : आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चौरी चौरा शताब्दी के उपलक्ष्य में वंदे मातरम गायन हुआ। प्राचार्य डॉ कनक रानी, समस्त शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्राओं ने वीर शहीदों को नमन व स्मरण किया। खुशबू गुप्ता,जया, आस्था सक्सेना, गायत्री शुक्ला आदि की सहभागिता रही।

    सरदार पटेल हिदू इंटर कॉलेज में वंदे मातरम के बाद प्रधानाचार्य महेश चंद्र भास्कर ने चौरी चौरा कांड व शहीदों का त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में शोभित, कुमार अमनप्रीत सिंह, दिव्यांशु सक्सेना, रिषभ वर्मा, गोविद कुमार,अभिजीत कुमार, संदीप कुमार आदि ने प्रतिभाग किया।