Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा विधायक का दिल्ली में हुआ निधन, बीमारी से हारे मानवेंद्र सिंह; कांग्रेस-बसपा के रह चुके हैं सदस्य

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 05 Jan 2024 03:02 PM (IST)

    ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का शु्क्रवार सुबह निधन हो गया। भाजपा विधायक दिल्ली में इलाज के दौरान अपनी बीमारी से हार गए। मानवेंद्र कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 2016 में बसपा में शामिल हुए थे। 2017 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। पार्टी ने उन्हें ददरौल विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा को चुनाव हराया था।

    Hero Image
    भाजपा विधायक का दिल्ली में हुआ निधन, बीमारी से हारे मानवेंद्र सिंह; कांग्रेस-बसपा के रह चुके हैं सदस्य

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। जिले की ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का शु्क्रवार सुबह निधन हो गया। 71 वर्षीय मानवेंद्र लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उनका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। देर शाम तक उनका शव घर लाया जाएगा। शनिवार को पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर में उनका अंतिम संस्कार होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के साथ काम कर चुके मानवेंद्र सिंह

    लगातार 15 वर्ष तक कांग्रेस के साथ काम कर चुके मानवेंद्र सिंह 2016 में बसपा में शामिल हुए थे। 2017 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। पार्टी ने उन्हें ददरौल विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा को चुनाव हराया था।

    उनकी स्वच्छ छवि को देखते हुए 2022 के चुनाव मे पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताया तो उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। गत वर्ष उन्हें लीवर में संक्रमण हुआ था, जिसके बाद से उनका दिल्ली से उपचार चल रहा था। क्षेत्र में उनकी सक्रियता भी कम हो गई थी। मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद सिंह छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं।

    राजनीति में सक्रिय रहते हैं। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, अन्य दो बेटे विमल व अनुज हैं। मानवेंद्र कांग्रेस नेता जितेंद्र प्रसाद के परिवार के करीबी थे। वह जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लोेक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

    ये भी पढ़ें -

    गोरखपुर से अयोध्या के बीच चलेंगी 30 नई बसें, जानिए क्या है परिवहन निगम की तैयारी; श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा ध्यान

    अंग्रेजों के जमाने के नियमों पर चल पड़ा रेलवे प्रशासन, 34 दिन में 150 ट्रेनें निरस्त; कैंसिल हो गए लाखों कन्फर्म टिकट