विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ मनाने के लिए 1,126 KM का सफर पड़ा भारी: बिहार जा रहे मामा-भांजा को शाहजहांपुर में ट्रक ने मारी टक्कर, भांजे की मौत

By Ambuj MishraEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 10 Nov 2026 09:31 AM (IST)

दिल्ली से बिहार छठ मनाने जा रहे मामा-भांजे की बाइक को शाहजहांपुर में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मामा-भांजे दिल्ली से बिहार छठ मनाने जा रहे थे।

  2. शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी।

  3. हादसे में भांजे की मृत्यु हुई, मामा गंभीर रूप से घायल।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली से 1126 किमी दूर बिहार छठ मनाने जा रहे बाइक सवार मामा-भांजे को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में भांजे की मृत्यु हो गई जबकि मामा घायल हो गए।

बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर निवासी ऋषि कुमार मामा श्याम सिंह के साथ दिल्ली में काम करते थे । दोनों लोग छठ मनाने के लिए दिल्ली से बाइक से ही इतनी लंबी दूरी तय करते हुए घर जा रहे थे।मीरानपुर कटरा में सब्जी मंडी के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए।

दिल्ली से बिहार जाते समय मीरानपुर कटरा में हुआ हादसा

पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां ऋषि को मृत घोषित कर दिया गया। घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। श्याम सिंह हेलमेट लगाए थे, लेकिन टक्कर लगने से उसके कई टुकड़े हो गए।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में आज गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें- सेफ तोड़ी, ड्राईफ्रूट खाए और बीड़ी पी... अलीगढ़ के बंद मकान में घुसे चारों ने की 15 लाख की चोरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।