अलीगढ़ में आज गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व आज 10 नवंबर को मनाया जाएगा। तिथियों के उतार-चढ़ाव के कारण बनी असमंजस की स्थिति ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व आज 10 नवंबर को।
पूजन का शुभ समय सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:43 से 12:26 बजे तक रहेगा।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व आज 10 नवंबर को मनाया जाएगा। तिथियों के उतार-चढ़ाव के चलते इस बार पर्व की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति रही। वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी ने बताया कि प्रतिपदा उदया तिथि होने के कारण गोवर्धन पूजा का विधान आज रहेगा। सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक पूजन का शुभ समय है। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा।
अन्नकूट का दर्शन किए, श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी
सेवा भारती महानगर ने सोमवार को अन्नकूट पर्व पर अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने अन्नकूट के दर्शन किए और महाप्रसादी ग्रहण की। दुबे का पड़ाव स्थित होटल रायल वृंदावन मेंमुख्य अतिथि महापौर प्रशांत सिंघल ने अन्नकूट के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को बधाई दी। कहा कि अन्नकूट का पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण करने की लीला का प्रतीक है, जो प्रकृति की रक्षा और अन्न का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। श्रद्धालुओं को 56 भोग से सजे अन्नकूट का भव्य दर्शन कराया गया। दोपहर एक बजे से शुरू हुई महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।