विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट 10 को: पढ़ें इसके पीछे की पूरी कहानी, नोट करें शुभ मुहूर्त

By Abhishek SaxenaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 09 Nov 2026 07:21 AM (IST)

मथुरा में 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें गिरिराज प्रभु का अभिषेक और अन्नकूट भोग ...और पढ़ें

गिरिराज जी महाराज।

गिरिराज जी महाराज।

HighLights

  1. गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव 10 नवंबर को मनाया जाएगा

  2. भगवान कृष्ण ने इंद्र से ब्रजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन उठाया

  3. गिरिराज प्रभु का दूध अभिषेक और अन्नकूट भोग अर्पित होगा

डिजिटल डेस्क, मथुरा। पूरी दुनिया दीपावली पर दीपों के उत्सव में डूब जाती है। लेकिन ब्रजभूमि तो गोवर्धन पूजा को महत्व देता है। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है, हालांकि इस बार अन्नकूट महोत्सव एक दिन बाद यानि मंगलवार 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। अन्नकूट में मौसमी सब्जियों, मिष्ठान और पकवानों के मिश्रण से तैयार अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा।

अकल्पनीय दिव्यता, अदभुत आस्था, अद्वितीय श्रद्धा। गोवर्धन पर्वत यानी गिरिराजजी की महिमा को शब्दों में सीमित नहीं किया जा सकता। इसी बजह से 21 किमी में विराजमान गिरिराजजी को सब देवों का देव भी कहा जाता है।

दूध की धार शुरू होती है

गोवर्धन पूजा अन्नकूट के दिन सर्वप्रथम गिरिराज प्रभु का दूध और पंचामृत अभिषेक होगा। सुबह करीब चार बजे गिरिराज शिलाओं पर दूध की धार शुरू होती है जोकि देर रात तक रुकने का नाम नहीं लेती। गोवर्धन पूजा महोत्सव ब्रजभूमि में दूध की नालियां बहती हैं, वाली कहावत को चरितार्थ करती है। दोपहर ढलते ही प्रभु का स्वर्णिम श्रंगार बरबस ही भक्तों को अपलक निहारने पर विवश कर देता है।

इसके उपरांत प्रभु को अन्नकूट का भोग समर्पित होगा। इसमें कई तरह की सब्जियां, मिष्ठान, कड़ी, चावल, बाजरा, रोटी, पूआ, पूरी, पकौड़ी, खीर, माखन मिश्री आदि होते हैं। गोवर्धन गिरिराज जी के साथ अग्नि, वृक्ष, जलदेवता, गोमाता सभी देवों की आराधना की जाती है।

सदियों से चली आ रही है धार्मिक परंपरा, इंद्र की पूजा छुड़ाकर कराई थी गिरिराज की पूजा

धार्मिक मान्यता के अनुसार करीब पांच हजार वर्ष पूर्व कान्हा ने देवताओं के राजा इंद्र की पूजा छुड़वाकर गिरिराज महाराज की पूजा कराई। ग्वालों की टोली के संग कान्हा ने दीपावली पर सप्तकोसीय परिक्रमा लगाकर दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की। इंद्र ने मेघ मालाओं को ब्रज भूमि को बहाने का आदेश सुना दिया। मेघों की गर्जना सुन ब्रजवासी घवरा गए।

ब्रज वासियों की करुण पुकार सुन सात बरस के कन्हैया ने सात दिन सात रात तक सात कोस गिरिराज को अपने बाएं हाथ की कनिष्ठ उंगली पर धारण कर इंद्र का मान मर्दन किया और ब्रज वासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया।गिरिराज पूजा में इतना दूध चढ़ाया गया कि ब्रज की नालिया दूध से भर गई। पूजन के पश्चात अन्नकूट का प्रसाद लगाया गया। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है।

इंद्र के कोप से गिरिराजजी की शरण

गिरिराज की पूजा के उपरांत इंद्रदेव ने कुपित होकर मेघ मालाओं को ब्रज को नष्ट करने का आदेश दिया। मेघों ने घोर गर्जना के साथ बरसात की। सात वर्ष के सांवरे ने सात दिन सात रात तक गोवर्धन पर्वत को बाएं हाथ की कनिष्ठ उंगली पर धारण कर बृजभूमि और ब्रजवासियों की रक्षा की थी।

अन्नकूट और गोवर्धन पूजा का सही समय

ज्योतिषाचार्य अजय तैलंग बताते हैं कि गोवर्धन पूजा व अन्नकूट 10 नवंबर को मनाया जाएगा। भाई दूज पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। धनत्रयोदशी की तिथि छह नवंबर को सुबह 10.31 बजे से सात नवंबर सुबह 10.48 बजे बजे तक रहेगी।

मंगलवार को आ रही हैं ये तिथि

गोवर्धन पूजा अन्नकूट मंगलवार को मनाया जाएगा। तिथि नौ नवंबर को दोपहर 12.32 बजे 10 नवंबर दोपहर 2.01 बजे तक रहेगी। भाई दूज की तिथि 10 नवंबर दोपहर 2.01 बजे 11 नवंबर दोपहर 3.54 बजे तक रहेगी।

यह भी पढ़ें- Diwali 2026: लक्ष्मी-गणेश की पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।