यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाहजहांपुर में बापूधाम एक्सप्रेस की ट्रक से टक्कर, एक की मौत
बापूधाम एक्सप्रेस शाहजहांपुर में दुर्घटना का शिकार हो गई। एक मानवरहित क्रासिंग पर ट्रेन की डीसीएम ट्रक से टक्कर में ...और पढ़ें

शाहजहांपुर (जेएनएन)। प्रदेश में मुजफ्फरनगर के खतौली में कल उत्कल एक्सप्रेस की दुर्घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि आज बापूधाम एक्सप्रेस शाहजहांपुर में दुर्घटना का शिकार हो गई। यहां पर एक मानवरहित क्रासिंग पर ट्रेन की डीसीएम ट्रक से टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के कारण ट्रेन का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
शाहजहांपुर से सीतापुर रेलवे ट्रैक पर आज बापूधाम एक्सप्रेस ने मानवरहित क्रासिंग पर डीसीएम ट्रक को टक्कर मार दी। रोजा थाना क्षेत्र के पडऱा सिकंदरपुर मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन टक्कर से डीसीएस ट्रक के परखच्चे उड़ गए जबकि उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: उत्कल एक्सप्रेस हादसे के बाद रेलकर्मियों से मारपीट, भगदड़
ट्रेन के झटके से रुकने के कारण उसमें बैठे करीब आधा दर्जन यात्री भी चोटिल हो गए हैं। ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रेन फिलहाल ट्रैक पर ही है। दोनों तरफ से ट्रेनों का आवागमन रुका हुआ है।
यह भी पढ़ें: VIDEO: मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसे में युद्ध स्तर पर राहत कार्य चल रहा है: सीएम योगी
सीतापुर रेलवे रूट पर पडऩे वाले पडऱा सिकंदरपुर मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर बीते वर्ष भी यहां ट्रेन की टेंपों से टक्कर में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। रेलवे की ओर से यहां भूमिगत समपार का निर्माण कार्य भी जारी है।