Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुपाच्य और पौष्टिक ही खाएं परीक्षार्थी :: डॉ. सोम शेखर

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 06 Mar 2017 11:17 PM (IST)

    शाहजहांपुर : परीक्षा निकट आते ही कई विद्यार्थी पढ़ाई के प्रेशर में आ जाते हैं। बच्चे ज्यादा बेहतर कर

    सुपाच्य और पौष्टिक ही खाएं परीक्षार्थी :: डॉ. सोम शेखर

    शाहजहांपुर : परीक्षा निकट आते ही कई विद्यार्थी पढ़ाई के प्रेशर में आ जाते हैं। बच्चे ज्यादा बेहतर करने के लिए कई बार अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रख पाते। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए दैनिक जागरण से डॉ. सोम शेखर दीक्षित ने तमाम सलाह साझा कीं। ताकि परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के प्रेशर में क्या खाएं और क्या नहीं। क्योंकि कई बार गलत खानपान से परीक्षा प्रभावित होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रात:कालीन दिनचर्या

    डॉ. सोम शेखर दीक्षित ने बताया कि परीक्षा दौरान विद्यार्थियों को ब्रह्ममूहुर्त में उठना चाहिए। सुबह करीब आधा घंटा योग, व्यायाम, वॉक जरूर करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ बना रहेगा। इससे दिन भर ताजगी का अहसास बना रहेगा। आलस्य, खुमारी रहने की शिकायत दूर हो जाती है। भूख खुलकर लगती है। स्मरण शक्ति तीव्र होती है।

    पौष्टिक पदार्थ अवश्य लें

    मार्निंग वॉक के पश्चात सूक्ष्म जलपान अवश्य करें। ड्राई फ्रूट्स, फल, दूध, अंकुरित अनाज का सेवन अवश्य करना चाहिए। इससे शरीर में शक्ति संचार के साथ स्फूर्ति आती है। चाय के साथ कोई भी नमकीन चीज नहीं खानी चाहिए। दूध व नमक का संयोग त्वचा संबंधी बीमारी को जन्म दे सकता है। बाल असमय सफेद होना या झड़ना स्किन डिजीज ही है। दोपहर भोजन में दाल, लौकी, तोरई, दही को अवश्य शामिल करना चाहिए। बेहतर हो कि मूंग की दाल का सेवन अधिक करें। इस समय कोल्ड ¨ड्रक से सौ हाथ दूर ही रहें। मौसम बदलने से तबीयत खराब हो सकती है। दोपहर भोजन पश्चात आधा घंटा आराम अवश्य करें। इससे शरीर में उत्साह बना रहता है। रात में कम ही खाना चाहिए और सुपाच्य खाना चाहिए। रात में भोजन करने के बाद थोड़ी देर टहलना अवश्य चाहिए। इससे भोजन हजम होता है और शरीर को रिलैक्स भी मिलता है।

    comedy show banner
    comedy show banner