Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sant Kabir Nagar: ससुराल जा रही थी महिला, टेम्पो में बैठी चार महिलाओं ने आपस में झगड़ा कर चोरी किया मंगलसूत्र

    By Varunendra SharmaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Sun, 04 Dec 2022 08:29 PM (IST)

    Sant Kabir Nagar टेंपो सवार बस्ती जिले की महिला का सोने का मंगलसूत्र गायब हो गया। इस पर नजर पड़ने पर महिला ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। टेंपो से उतरने वाली चार महिलाओं को रोक लिया।

    Hero Image
    Sant Kabir Nagar: टेम्पो में बैठी चार महिलाओं ने आपस में झगड़ा कर चोरी किया मंगलसूत्र : जागरण

    संतकबीर नगर, जागरण संवाददाता: धनघटा-नाथनगर मार्ग पर बंडा बाजार से आगे सुरैना गांव के पास एक टेंपो सवार बस्ती जिले की महिला का सोने का मंगलसूत्र गायब हो गया। इस पर नजर पड़ने पर महिला ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। टेंपो से उतरने वाली चार महिलाओं को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला के साथ चार महिलाओं को लेकर थाने पर पहुंची। मायके से ससुराल वापस जा रही पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनघटा थाने में दी गयी तहरीर में बस्ती जिले के लालगंज थाना के पिपरपाती एहतमाली गांव निवासी मीरा पाल पत्नी मुराली पाल ने उल्लेख किया है कि वह अपने मायके गोरखपुर में भतीजी की शादी में शामिल होने गई थी। वहां से वापस ससुराल आते समय रविवार को लखनापार गांव स्थित बहन के घर चली गयी थी।

    वहां बहन से भेंट करने के बाद वह नाथनगर चौराहे पर एक टेंपो में सवार होकर धनघटा के लिए चली। उसमें चार महिलाएं पहले से बैठी थी। ये चारों महिलाएं आपस में झगड़ा करने लगी। बंडा बाजार चौराहे के आगे सुरैना गांव के पास ये टेंपो रोकवाकर उतरने लगी। उनका हाथ गले पर गया तो सोने का मंगलसूत्र गायब मिला।

    इस पर वह शोर मचाने लगी। इस पर आसपास के लोग पहुंचे। टेंपो से उतरी चारों महिलाओं को लोगों ने रोक लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस चारों महिलाओं को धनघटा थाने पर लाई। तलाशी के दौरान महिला के पास से मंगलसूत्र मिला है। थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने कहा कि जल्द ही मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।