विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीरनगर में पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में दो और आरोपी दबोचे गए, पुरानी रंजिश बनी वजह

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:54 AM (GMT+05:30)

संतकबीरनगर में जिला केसरी ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने गिठनी बाजार ...और पढ़ें

पुलिस ने अबतक सात लोगों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल। जागरण

पुलिस ने अबतक सात लोगों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल। जागरण

HighLights

  1. ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार।

  2. सुरेंद्र और योगेंद्र यादव गिठनी बाजार के पास से पकड़े गए।

  3. हत्या में इस्तेमाल हुए दो बांस के डंडे बरामद।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। जिला केसरी ब्रह्मानंद यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार को गिठनी बाजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो बांस के डंडे भी बरामद किए गए। इस मामले में पूर्व में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस की पूछताछ में उनकी पहचान भगठान (गोसाईपुर) गांव निवासी सुरेंद्र यादव व योगेंद्र यादव पुत्रगण रामसूरत के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर दो बांस के डंडे बरामद किए हैं। घटना के बाद से वह फरार हो गए थे और पुलिस से छिप कर रह रहे थे।

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भगठान (गोसाईपुर) गांव के रमाकान्त यादव ने में 22 सितंबर, 2026 को तहरीर देकर बताया था कि उनके भाई ब्रह्मनन्द यादव घर से गिठनी बाजार जा रहे थे। गांव के राकेश यादव के घर के सामने पहुंचने पर आरोपितों ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल रोककर आंखों में पिसी लाल मिर्च डाल दी। इससे वह गिर गए। इसके बाद आरोपितों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल ब्रह्मनन्द को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव, कांस्टेबल अजीत कुशवाहा, प्रदीप कुमार पटेल, रजनीश यादव, मनीष कुमार वर्मा, महिला कांस्टेबल आरजू सिंह और महिला कांस्टेबल महिमा यादव शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- बखिरा झील में कछुओं की अवैध तस्करी का जाल फैला, दुर्लभ प्रजातियों पर खतरा


आरोपितों ने कहा- पुरानी रंजिश में की हत्या
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि गांव के प्रधान रमाकान्त यादव, उनके भाई ब्रह्मनन्द यादव और श्रीकान्त यादव से उनकी पुरानी रंजिश थी। 18 मई, 2026 को भी ब्रह्मनन्द यादव ने अपने परिजनों और बाहरी लोगों के साथ उनके साथ मारपीट की थी, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी रंजिश के चलते उन्होंने एक साथ मिलकर ब्रह्मनन्द यादव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में ED कार्रवाई के बाद ब्रिटिश मौलाना का मदरसा ढहाने की तैयारी, आतंकी लिंक की चल रही जांच