Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर में एक साथ विवाह बंधन में बधेंगे तीन सौ हिंदू-मुस्लिम जोड़े, शासन ने जारी किए 2.19 करोड़ रुपये

    संतकबीर नगर में बुधवार को एक साथ तीन सौ हिन्दू मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। इसके लिए शासन ने 2.19 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जिला प्रशासन विवाह समारोह की तैयारियों में जुटा हुआ है। विवाह लिए पंडित और मौलवी बुलाए गए हैं।

    By Pradeep SrivastavaEdited By: Updated: Tue, 22 Nov 2022 07:05 PM (IST)
    Hero Image
    संतकबीर नगर में तीन सौ जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। - प्रतीकात्मक तस्वीर

    संतकबीर नगर, जागरण संवाददाता। खलीलाबाद शहर के घोरखल के निकट स्थित एक मैरिज हाल में बुधवार को पहली पाली-सुबह नौ बजे से दोपहर के बारह बजे तक तथा दूसरी पाली-दोपहर के एक बजे से शाम के चार बजे तक कुल 300 हिंदू-मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। इसके लिए पंडित-मौलवी चिह्नित कर लिए गये हैं। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने इसे भव्य ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है। शासन से इस जिले को 431 जोड़ों के शादी-निकाह के लिए दो करोड़ 19 लाख 81 हजार रुपये मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रत्येक जोड़े के शादी-निकाह पर खर्च होंगे 51 हजार रुपये

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के शादी-निकाह पर 51 हजार रुपये खर्च किये जाएंगे। इसमें लड़की के बैंक खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाएंगे। जबकि पायल, बिछिया, चुनरी, साड़ी, बर्तन, बक्शा या ट्रेवलिंग बैग आदि पर दस हजार रुपये वहीं नाश्ता, भोजन, टेंट, पंडित-मौलवी आदि के लिए छह हजार रुपये खर्च किये जाएंगे। जनपद में ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ व शहरी क्षेत्र के आवेदन ईओ के पास करना होता है। सत्यापन के बाद पात्रों का चयन किया जाता है।

    इन अधिकारियों को मिली यह जिम्मेदारी

    खलीलाबाद के एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी व सीओ अंशुमान मिश्र को सुरक्षा, शांति-व्यवस्था व यातायात, लड़की की तैयारी के लिए जिला प्रोवेशन अधिकारी डा. श्वेता त्रिपाठी व चकदही गांव स्थित आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य अलका राय, जलपान-भोजन आदि व्यवस्था के लिए प्रभारी उपायुक्त-मनरेगा जीशान रिजवी व खलीलाबाद के तहसीलदार शेख आलमगीर को नामित किया है।

    स्वास्थ्य व एंबुलेंस सुविधा के लिए सीएमओ डा. अनिरूद्ध सिंह, अग्निशमन की व्यवस्था के लिए जिला अग्निशमन अधिकारी, प्रत्येक जोड़े को फलदार पौधा देने के लिए जिला उद्यान अधिकारी एसके दूबे व डीएफओ, इस कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गयी है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी है।

    भव्य ढंग से सामूहिक विवाह को संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दे-दी गयी है। दो पालियों में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए पंडित व मौलवी चिह्नित कर लिये गये हैं। - प्रेम रंजन सिंह-डीएम।