संतकबीरनगर में मिशन शक्ति: छात्रा सोनाक्षी बनीं प्रधानाध्यापक, अरहमा उप प्रधानाध्यापक
मिशन शक्ति अभियान के तहत संतकबीरनगर के गिरधरपुर गांव में छात्रा सोनाक्षी यादव एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक और अरहमा ...और पढ़ें

उप्रावि-गिरधरपुर की एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनी सोनाक्षी यादव(बाएं से दूसरे) व उप प्रधानाध्यापक बनी अरहमा खातून(बाएं से तीसरी)। फोटो- विद्यालय
HighLights
सोनाक्षी यादव एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं।
अरहमा खातून ने उप प्रधानाध्यापक का दायित्व संभाला।
बच्चों को पढ़ाई और अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत खलीलाबाद ब्लाक के गिरधरपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को एक दिन के लिए कक्षा आठवीं की छात्रा सोनाक्षी यादव प्रधानाध्यापक, वहीं कक्षा सातवीं की छात्रा अरहमा खातून ने उप प्रधानाध्यापक के रूप में अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
प्रधानाध्यापक बनी सोनाक्षी यादव कक्षा में बच्चों से सवाल पूछती दिखीं। उन्होंने हिंदी व अंग्रेजी में इमला बोला, बच्चों ने उसे लिखा। इसके बाद उसकी जांच की। कमियों को बताया। बच्चों को नियमित विद्यालय आने, पढ़ाई करने, समझ में न आने पर बिना किसी झिझक के शिक्षक से उसके बारे में पूछने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए हर दिन होमवर्क पूरा करने के लिए कहा, जिससे उन्हें परीक्षा में अच्छे अंक मिलें। उनका करियर बेहतर हो सके। उन्होंने रसोइयों से बच्चों के लिए बनाए जाने वाले भोजन को गुणवत्ता के साथ बनाने को कहा। वहीं उप प्रधानाध्यापक अरहमा खातून ने बच्चों से किताब पढ़वाई। वह हर कक्षा में पहुंची।
इस दौरान कुछ बच्चे आपस में बात कर रहे थे। इस पर उन्हें प्यार से समझाया कि पढ़ाई के समय सिर्फ पढ़ाई, बाकी कुछ नहीं होना चाहिए। उन्होंने अनीश, मनीष, विकास, प्रशांत, समर, अर्पिता, अंजलि, पलक, आयशा, काशिफा, जावेरिया, नईमा, मरियम, इकरा, आयशा, अफीफा, ममता, निशु, अनामिका, लक्ष्मी, मुशीरा, नाजरा, दीपक, गुरदीप, हिमांशु, प्रियांशु, आदर्श यादव आदि छात्रों से पहाड़ा पढ़ने को कहा।
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में 23 आउटसोर्स कर्मियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, फिर मिलेगा काम का मौका
मरियम, इकरा, आयशा सबसे पहले पढ़ने लगीं। इस पर उनके पास जाकर उन्हें शाबाशी दी। इस दौरान शिक्षक चंद्रशेखर मिश्र, पारसनाथ, सावित्री, संजय, मनोज आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में पराली जलाई तो खैर नहीं, 15 हजार जुर्माना लगेगा; सैटेलाइट से की जाएगी निगरानी
