विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

School Summer Holidays: स्कूलों में कब से शुरू होगी गर्मी की छुट्टियां? सामने आई डेट

Published: Mon, 12 May 2025 04:31 PM (GMT+05:30)

School Summer Holidays 2024 संतकबीर नगर के बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। बेसिक शिक्षा विभाग में ग्रीष्मावकाश 20 मई से शुरू हो रहा है। परिषदीय विद्यालय में 15 जून तक 27 दिनों का अवकाश रहेगा। ग्रीष्मावकाश व शिविर को लेकर बच्चों के साथ शिक्षकों में उत्साह बना हुआ है। 16 जून से विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति होगी। इसके बाद कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।

बेसिक शिक्षा परिषद से सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक कैलेंडर के साथ अवकाश निर्धारित किया है। ग्रीष्मावकाश एवं शीतकालीन अवकाश को लेकर शासन से निर्देश भी जारी किए गए हैं। शैक्षिक सत्र में जुलाई से पूर्व ही विद्यालय खुलेंगे।  शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाएगी।

16 जून से खुलेंगे विद्यालय

जून माह के अवकाश में विविध कार्यक्रमों की तैयारी की जाएगी। 19 मई को पढ़ाई कराकर जनपद के सभी 1246 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश कर दिया जाएगा। निर्देश के अनुपालन में 16 जून से विद्यालय खुलेंगे। अवकाश में विद्यालय पर ग्रीष्मावकाश शिविर, मिशन प्रेरणा, आपरेशन कायाकल्प व अन्य कार्य संचालित होते रहेंगे।

शिक्षकों से आनलाइन सूचनाओं का अदान-प्रदान किया जाएगा। गैर जनपद के शिक्षकों को चुनाव तक जनपद में रहना होगा। शिक्षकों को अपना मोबाइल आन रखते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अमित कुमार सिंह ने कहा

विद्यालय में ग्रीष्मावकाश रहेगा। इस बीच ग्रीष्म शिविर व अन्य कार्यों में संबंधित शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करेंगे।