Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समूह की महिलाओं ने ब्लाक पर किया प्रदर्शन

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 08 Apr 2022 12:00 AM (IST)

    समूह की सदस्य पार्वती देवी व सरोज ने आरोप लगाया कि योजना का लाभ हड़प लिया जा रहा हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    समूह की महिलाओं ने ब्लाक पर किया प्रदर्शन

    जासं, नाथनगर, संतकबीर नगर: नाथनगर ब्लाक के एक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए गुरुवार को ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि समूह में जो भी धन, राशन, किट आदि सामग्री आती है उसकी जानकारी सदस्यों को नहीं दी जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समूह की सदस्य पार्वती देवी व सरोज ने आरोप लगाया कि योजना का लाभ हड़प लिया जा रहा हैं। सभी ने अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव को हटाने की मांग की। नाथनगर के ब्लाक कर्मियों ने बताया कि कुल 614 समूह का गठन अब तक हुआ है। समूह की महिलाओं का आरोप निराधार है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच करवाकर समूह के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की सदस्य पार्वती देवी, सरोज,रामावती,शीला,हेमलता,अमृता,सुनीता, किरण, मंजू के साथ ही काली जगदीशपुर की मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। संतुलित आहार व नियमित व्यायाम पर दिया जोर

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर : उत्तर प्रदेश पुलिस फेमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने संतुलित आहार व नियमित व्यायाम पर जोर दिया।

    शिविर में जिला चिकित्सालय की चिकित्सक डा. श्रेया चौधरी, डा. देवेंद्र प्रताप ने स्कूली बच्चों और महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न बीमारियों के लक्षण बताए। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम जरूरी है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन राजीव कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

    -