विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीरनगर में ट्रेलर-ट्रक की भीषण भिड़ंत, स्कूटी सवार बैडमिंटन खिलाड़ी गंभीर घायल

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:57 AM (IST)

गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर खलीलाबाद में एक ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मारी और फिर ट्रक से टकरा गया। इस हादसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. खलीलाबाद में ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मारी।

  2. ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकराया।

  3. बैडमिंटन खिलाड़ी नवनीत मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। गोरखपुर- लखनऊ फोरलेन पर खलीलाबाद में नदुला चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेलर स्कूटी में ठोकर मार दूसरे लेन पर जाकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में स्कूटी सवार बैडमिंटन खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया।

खलीलाबाद के तितऊवा मोहल्ला निवासी नवनीत मिश्रा पुत्र उमेश मिश्रा रोज सुबह खलीलाबाद स्टेडियम में बैडमिंटन खेलने जाते थे। शुक्रवार की सुबह सात बजे वह खेलकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। अभी नेदुला चौराहे पर पहुंचे और सड़क पार करने का इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- अयोध्या दीपोत्सव को लेकर संतकबीरनगर में लागू रहेगा रूट डायवर्जन, इन मार्गों से होगा वाहनों का आवागमन

इसी दौरान बस्ती की ओर से आ रहे ट्रेलर ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दिया, इसके बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर गोरखपुर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में परिवार के उत्पीड़न से तंग आकर मोबाइल टावर पर चढ़ा दंपति, चार घंटे तक मची अफरा-तफरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।