अयोध्या दीपोत्सव को लेकर संतकबीरनगर में लागू रहेगा रूट डायवर्जन, इन मार्गों से होगा वाहनों का आवागमन
संतकबीरनगर में अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर 6 से 8 नवंबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। गोरखपुर ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
संतकबीरनगर में अयोध्या दीपोत्सव हेतु रूट डायवर्जन 6 नवंबर से।
गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे।
यातायात सीओ अमित कुमार ने व्यवस्था का निरीक्षण किया।
जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर जिले में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। छह नवंबर को दोपहर 12 बजे से आठ नवंबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
इस दौरान गोरखपुर से अयोध्या और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। गोरखपुर से अयोध्या जाने वाले वाहन चालकों को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा के दृष्टिगत गुरुवार को यातायात सीओ अमित कुमार ने हाईवे पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही डायवर्जन के दौरान वाहनों का आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने को कहा।
इन मार्गों से होकर जाएंगे वाहन
यातायात सीओ अमित कुमार ने बताया कि छह नवंबर को दोपहर 12 बजे से गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन मगहर चौकी से दुर्गा मंदिर मगहर, घघसरा, बखिरा और बांसी होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
वहीं, खलीलाबाद से लखनऊ जाने वाले वाहन मेंहदावल बाईपास से बखिरा, बांसी, जोगिया, उदयपुर, सनई चौराहा, चिल्हिया, सोहरतगढ़, ढेबरुआ और बढ़नी होते हुए बलरामपुर व बहराइच के रास्ते जाएंगे।
इसी प्रकार भुवरिया से जाने वाले वाहन पायलपार, नाथनगर, धनघटा और बिड़हरघाट होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। टेमा रहमत से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन दुधारा, बांसी, जोगिया, उदयपुर, सनई चौराहा, चिल्हिया, सोहरतगढ़, ढेबरुआ और बढ़नी होते हुए बलरामपुर व बहराइच के रास्ते जाएंगे।
यातायात सीओ ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रूट डायवर्जन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य कर लें, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।