अयोध्या दीपोत्सव के लिए तीन दिन तक प्रशासन के अधीन हुईं सभी सिटी बसें, लागू रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध
अयोध्या में दीपोत्सव के कारण अगले तीन दिनों तक सिटी बसें जनसामान्य के लिए बंद रहेंगी, जिससे स्थानीय लोगों को ...और पढ़ें

अयोध्या दीपोत्सव के लिए अगले तीन दिन तक प्रशासन के अधीन हुईं सभी सिटी बसें।
HighLights
सिटी बसें दीपोत्सव के लिए तीन दिन बंद रहेंगी।
प्रशासन ने सभी 25 सिटी बसें उपयोग हेतु लीं।
स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना।
संवाद सूत्र, अयोध्या। नगरीय परिवहन के लिए रामनगरी में संचालित सिटी बसों का संचालन अगले तीन दिनों तक जनसामान्य के लिए नहीं होगा। अयोध्या सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज अयोध्या में 25 सिटी बसों का संचालन कर रहा है लेकिन प्रशासन ने सभी सिटी बसों को दीपोत्सव में उपयोग के लिए ले लिया है।
इसी के साथ ही रामनगरी में सात और आठ नवंबर को स्थानीय लोगों को आवागमन में भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सात को तो भोर से ही अयोध्याधाम में रामपथ को जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सभी मार्गों पर बैरियर लगा रहेगा और पुलिस तैनात रहेगी। यह प्रतिबंध आठ नवंबर को तब तक रहेगा, जब तक अयोध्या में भीड़ रहेगी।
रामनगरी के लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिन सिटी बसों को नगरीय परिवहन के लिए संचालित करने के लिए अयोध्या लाया गया, उनका महत्वपूर्ण पर्वों पर संचालन बंद कर दिया जाता है। प्रतिदिन आवागमन करने वालों के साथ ही छात्रों, महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों भी यहीं हाल है।
अयोध्या सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के प्रबंधक संचालन रवीश कुमार ने बताया कि सभी 25 सिटी बसें प्रशासन की मांग पर दे दी गई हैं। पांच से सात नवंबर तक जनसामान्य के लिए सिटी बसों का संचालन नहीं होगा और आठ को दीपावली है।
उस दिन भी बसों का संचालन हो पाने की संभावना नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पर्व और त्योहारों पर रामनगरी के लोगों को हमेशा की तरह इस बार भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- दीपोत्सव के दशक पर योगी सरकार की ऐतिहासिक तैयारी, आधुनिक तकनीक से सजेगी रामनगरी
यह भी पढ़ें- राम की पैड़ी पर नई सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे पर्यटक, 30 लाख दीपों से जगमगाने को तैयार अयोध्या
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।