संतकबीर नगर में 28 SI समेत 106 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश
संतकबीर नगर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला ...और पढ़ें

28 उप निरीक्षक समेत 106 पुलिसकर्मियों के तबादले।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रविवार देर रात बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए। इस दौरान 28 उपनिरीक्षकों समेत कुल 106 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक लालबिहारी निषाद को चौकी प्रभारी कारागार से चौकी प्रभारी गोला बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक इन्द्रभूषण सिंह को गोला से कारागार चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक जय हिंद भारती को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मुखलिसपुर बनाया गया है। वहीं, मुखलिसपुर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अजीत प्रताप सिंह को दुधारा थाने पर स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक मोहम्मद एखलाख खां को चौकी प्रभारी बसवारी, राम वशिष्ठ को बिसौवा, मोतीलाल को बिड़हर घाट, विजय शंकर पांडेय को थाना बेलहरकला तथा संजय कुमार यादव को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना महुली बनाया गया है। कुल 28 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।
इसके अलावा हेड कांस्टेबल रमेश मिश्रा को थाना धनघटा से बखिरा, मोतीलाल यादव को मेंहदावल से धनघटा, आदित्य कुमार यादव को बखिरा से महुली स्थानांतरित किया गया है।
कांस्टेबल बाल गोविंद गौड़ को बखिरा से दुधारा, दुर्गेश यादव को दुधारा तथा हेमंत कुमार को बखिरा थाने पर तैनाती दी गई है। इस तरह हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के 78 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
