विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में मिली नई तैनाती

Published: Mon, 06 Apr 2026 03:50 AM (IST)

लखनऊ से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। दिनेश कुमार मिश्रा, राहुल मिश्रा, ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल के तहत रविवार को लखनऊ से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के स्थानांतरण किए गए हैं। दिनेश कुमार मिश्रा को आजमगढ़, राहुल मिश्रा को चित्रकूट, धीरेंद्र कुमार-द्वितीय को रजिस्ट्रार हाईकोर्ट (लखनऊ बेंच), विष्णु प्रसाद अग्रवाल को बागपत और प्रभुनाथ त्रिपाठी को रमाबाईनगर भेजा गया है।

हरबंस नारायण को अंबेडकरनगर, रविंद्र कुमार द्विवेदी को कन्नौज, आशीष कुमार चौरसिया को गौतमबुद्ध नगर और श्याम मोहन जायसवाल को सुलतानपुर में तैनाती मिली है।

नीरज कुमार उपाध्याय को प्रयागराज, मुन्ना प्रसाद को जालौन (उरई), अर्चना यादव को शाहजहांपुर, प्रज्ञा सिंह को भदोही (ज्ञानपुर) और ज्योत्सना सिवाच को मुजफ्फरपुर स्थानांतरित किया गया है। रजनीश मोहन वर्मा को कन्नौज, सत्येंद्र सिंह को गौतमबुद्धनगर और मीनाक्षी सोनकर को बस्ती भेजा गया है।

वहीं, शासन में विशेष सचिव पद पर तैनात अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है। बालकृष्ण एन रंजन को आजमगढ़, मुकेश कुमार सिंह-द्वितीय को शाहजहांपुर, लोकेश कुमार को बिजनौर, सुरजन सिंह को आगरा तथा अगस्त कुमार तिवारी व अभय प्रकाश नारायण को कानपुर नगर में नई तैनाती दी गई है।

नितेंद्र कुमार को गाजियाबाद भेजा गया है। इसके अलावा जजेस ट्रेनिंग सेंटर, लखनऊ से निशांत देव को शाहजहांपुर, शिक्षा श्रीवास्तव को जूडिशल मेंबर, कमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल अलीगढ़ और अनुराग पासवान को मुजफ्फरनगर में नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में मंदिर में युवक ने बनाई आपत्तिजनक Reel, भीड़ ने पकड़कर लगवाई उठक-बैठक; FIR दर्ज