यूपी के इस जिले की पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी के एक्शन से मचा हड़कंप
एसपी अभिषेक भारती ने औरैया पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 11 ...और पढ़ें
-1775466256046_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, औरैया। पुलिस महकमे में 11 उप निरीक्षक समेत 24 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण रविवार को किया गया। इस तबादले से अन्य कई पुलिस कर्मियों के चेहरे का रंग उड़ गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाए जाने की दिशा में एसपी ने यह बड़ा कदम उठाया है।
उप निरीक्षकों में अरविंद कुमार गुप्ता थाना दिबियापुर से थाना अछल्दा, विकास त्रिपाठी चौकी प्रभारी हरचंदपुर दिबियापुर से चौकी प्रभारी इटौली अछल्दा, जयेंद्र थाना अयाना से चौकी प्रभारी हरचंदपुर, अनिलेश पुलिस लाइन से थाना बेला भेजा गया है।
अभय प्रताप सिंह चौकी प्रभारी प्लास्टिक सिटी थाना दिबियापुर से अटसू चौकी प्रभारी, रामवीर थाना कुदरकोट से चौकी प्रभारी प्लास्टिक सिटी, राजेंद्र को थाना अछल्दा से बेला, उदय प्रकाश को कोतवाली अजीतमल से चौकी प्रभारी बदनपुर बिधूना, गंगा सागर बिधूना से कुदरकोट, देवेंद्र थाना सहार से थाना फफूंद, बलराज सिंह अजीतमल से न्यायालय सुरक्षा नैनसी कार्यालय क्षेत्राधिकारी सदर से पूर्व में कार्यालय सीओ (क्षेत्राधिकारी) भेजा गया।
कंप्यूटर आपरेटर संजय सिंह पुलिस लाइन से कार्यालय सीओ सदर, अनुराग यूपी-112 से पुलिस लाइन, अनिल कुमार पुलिस लाइन से दिबियापुर थाना, शुशांक शर्मा थाना औरैया से अभियोजन कार्यालय, कुलदीप मिश्र पुलिस लाइन से कार्यालय क्षेत्राधिकारी सदर औरैया, आरक्षी मुकेश कुमार पुलिस लाइन से थाना फफूंद, अमित कुमार थाना कार्यालय ऐरवाकटरा से कुदरकोट, जय किशन पुलिस लाइन से परिवहन संबद्व शाखा, शिवम कुमार मीडिया सेल से सर्विलांस सेल, विवेक थाना अयाना से थाना फफूंद, मीटू सिंह अजीतमल से थाना अछल्दा, विष्णु कुमार थाना दिबियापुर से थाना कुदरकोट, नागेंद्र चाहर कार्यालय सीओ सदर से थाना कुदरकोट भेजा गया है। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि 20 से अधिक पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।
