विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीरनगर में 35 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला, कानून व्यवस्था होगी मजबूत

Published: Sun, 15 Nov 2026 03:42 PM (IST)

एसपी संतकबीरनगर ने कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए 34 उप निरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी सहित कुल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. एसपी ने 35 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया।

  2. 34 उप निरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी इसमें शामिल हैं।

  3. कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए यह फेरबदल हुआ।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। एसपी ने कानून व शांति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए रविवार को 34 उप निरीक्षक व एक मुख्य आरक्षी समेत कुल 35 पुलिस कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला है। इस फेरबदल में कई थानों और चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। जबकि पुलिस लाइन में तैनात कई उप निरीक्षकों को थानों और चौकियों पर नयी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उप निरीक्षक इंद्रभूषण सिंह को जिला कारागार चौकी से बंसवारी पुलिस चौकी का प्रभारी,धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को कोतवाली खलीलाबाद से जिला कारागार चौकी,राजेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से मगहर चौकी,विक्रम बहादुर सिंह व रुबास चौधरी को पुलिस लाइन से कोतवाली खलीलाबाद थाने में भेजा गया है।

विजय कुमार को पुलिस लाइन से दुधारा थाना,धन नारायण यादव को कांटे पुलिस चौकी से कोतवाली खलीलाबाद,प्रभांशु कुमार राय को पुलिस लाइन से सांथा पुलिस चौकी तथा सांथा पुलिस चौकी के प्रभारी रहे शंभूराम को शनिचरा बाबू पुलिस चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है।

अरुण कुमार पांडेय को सीओ कार्यालय पुलिस लाइन/यातायात में,लालबिहारी निषाद को गोला पुलिस चौकी से कोतवाली खलीलाबाद, श्रीप्रकाश सिंह को पुलिस लाइन से दुधारा, मनोज दुबे को पुलिस लाइन से बखिरा तथा जय प्रकाश राम को पुलिस लाइन से धनघटा थाना,विमलेश कुमार द्विवेदी को चुनाव सेल, संजय कुमार उपाध्याय को मानीटरिंग सेल व राजेश्वर प्रसाद को रिट सेल में,कमलेश यादव को धनघटा से कोतवाली खलीलाबाद भेजा गया है।

वहीं धर्मसिंहवा थाने में तैनात संदीप कुमार राय को महुली थाना,कोतवाली खलीलाबाद के अशोक कुमार दुबे को बखिरा थाना,बखिरा पुलिस चौकी पर रहे उदयशंकर द्विवेदी को गोला पुलिस चौकी का प्रभारी,आशुतोष मणि त्रिपाठी को बेलहरकला पुलिस चौकी,मगहर पुलिस चौकी पर तैनात विनोद कुमार यादव को कालीजगदीशपुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में जब जगमगा उठा भंगेश्वर नाथ पोखरे का छठ घाट, मंत्री एके शर्मा बोले - अद्भुत व्यवस्था

महिला थाने की सरिता नागवंशी को धनघटा थाना,कोतवाली खलीलाबाद के संजय कुमार यादव को धनघटा,दुधारा थाने के अभय कुमार पांडेय को मेंहदावल,राजेंद्र सिंह को धर्मसिंहवा थाना भेजा है। धर्मसिंहवा थाने के शिवकुमार यादव को कोतवाली खलीलाबाद,बखिरा थाने के विनोद कुमार राय को पुलिस लाइन,मेंहदावल थाने के भोलानाथ पांडेय को महुली,दुधारा थाने के हेड मोहर्रिर राजकुमार को धनघटा भेजा गया है। कोतवाली खलीलाबाद में तैनात इल्ताफ व श्रीराम यादव को धनघटा,दुधारा थाने के दिनेश यादव को मेंहदावल,मुख्य आरक्षी मोतीलाल यादव को बेलहरकला थाने में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- संत कबीरनगर में 14 कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले के चलते 17 नवंबर से रूट डायवर्जन

जिले में कानून व शांति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए यह कार्यवाही की गयी है। नये तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

-

-संदीप कुमार मीना-एसपी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।