विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संत कबीरनगर में 14 कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले के चलते 17 नवंबर से रूट डायवर्जन

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:40 PM (IST)

संतकबीरनगर में अयोध्या की चौदह कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले के कारण यातायात व्यवस्था बदली गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-27 सहित प्रमुख मार्गों पर 17 नवंबर से रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग-27 सहित प्रमुख मार्गों पर 17 नवंबर से रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

HighLights

  1. अयोध्या परिक्रमा के कारण संतकबीरनगर में यातायात बदलाव।

  2. राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर 17 नवंबर से रूट डायवर्जन।

  3. कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए भी यातायात व्यवस्था में बदलाव।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। अयोध्या में चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा तथा कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर जिले में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-27 समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर अयोध्या और लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। चौदह कोसी परिक्रमा को लेकर 17 नवंबर की दोपहर 12 बजे से 19 नवंबर की शाम छह बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा।

क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार ने बताया कि परिक्रमा के दौरान अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इसके तहत हाईवे पर मगहर स्थित दुर्गा मंदिर, मेंहदावल बाईपास और टेमा रहमत से वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा जाएगा। वाहन चालकों को डायवर्जन के दौरान निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करना होगा।

उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेले को देखते हुए भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। इसके तहत 23 नवंबर से 24 नवंबर तक अथवा मेला समाप्त होने तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान भी प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से कराया जाएगा।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी अवश्य कर लें। निर्धारित मार्गों का पालन करें, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।