संतकबीर नगर में जब जगमगा उठा भंगेश्वर नाथ पोखरे का छठ घाट, मंत्री एके शर्मा बोले - अद्भुत व्यवस्था
संतकबीरनगर के बखिरा नगर पंचायत स्थित भंगेश्वर नाथ पोखरे के छठ घाट पर की गई तैयारियों की सराहना अब लखनऊ ...और पढ़ें

HighLights
मंत्री एके शर्मा ने छठ घाट की तैयारियों की सराहना की।
साफ-सफाई, आकर्षक सजावट और बेहतर प्रकाश व्यवस्था की प्रशंसा।
नगर पंचायत के प्रयासों से कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा।
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। बखिरा नगर पंचायत बखिरा में छठ पूजा को लेकर की गई तैयारियों की सराहना अब लखनऊ तक पहुंच गई है। बाबा भंगेश्वर नाथ पोखरे स्थित छठ घाट की आकर्षक सजावट और बेहतर व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नगर पंचायत के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने शुक्रवार की रात छठ घाट का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर प्रशासनिक टीम का उत्साह बढ़ाया।
मंत्री ने वीडियो के माध्यम से घाट पर कराई गई साफ-सफाई, आकर्षक सजावट और बेहतर प्रकाश व्यवस्था की सराहना की। एलईडी लाइटों और रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाते घाट की सुंदरता ने उनका विशेष ध्यान खींचा। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं को भी उन्होंने सराहनीय बताया। साथ ही नगर पंचायत को विकास कार्यों और जनसुविधाओं को इसी तरह बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
मंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर मिली प्रशंसा से नगर पंचायत प्रशासन में खुशी का माहौल है। चेयरमैन मो. आमिर अंसारी, अधिशासी अधिकारी सीमा राय, लिपिक सुमित रावत, हरिओम पाठक सहित नगर पंचायत के कर्मचारियों ने इसे पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
यह भी पढ़ें- संत कबीरनगर में 14 कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले के चलते 17 नवंबर से रूट डायवर्जन
चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ने कहा कि त्योहारों पर नगरवासियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। छठ पर्व को देखते हुए घाट की सफाई, रंगाई-पुताई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त कराया गया। मंत्री की सराहना से कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा है। भविष्य में भी नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।