विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रूरता की हद: संत कबीरनगर में पति ने सौतन संग मिलकर पहली पत्नी को छत से नीचे फेंका, हालत गंभीर

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:11 PM (IST)

बखिरा के लेडुआ महुआ गांव में पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. पति ने दूसरी पत्नी संग मिलकर पहली को छत से फेंका।

  2. पीड़िता गंभीर घायल, पुलिस ने पांच पर मुकदमा किया दर्ज।

  3. संत कबीरनगर के लेडुआ महुआ गांव में हुई यह घटना।

संवाद सूत्र, बखिरा(संत कबीरनगर)। क्षेत्र के लेडुआ महुआ गांव में दूसरी शादी करने के बाद पति द्वारा अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को छत से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सौतन समेत पांच ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेडुआ महुआ (रोशन बाबा) निवासी नासरीन ने तहरीर में बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि उसके पति मोहम्मद इरफान ने करीब चार माह पहले चोरी-छिपे गुड़िया नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली और उसे घर लाकर रखने लगा। इसके बाद से ही पति इरफान, सास जुबैदा खातून, ससुर मोहम्मद अली और देवर जन्नत अली आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे।

बीते 4 नवंबर की शाम करीब 7 बजे सभी आरोपियों ने मिलकर उसकी पिटाई की। इसी दौरान पति इरफान और सौतन गुड़िया ने जान से मारने की नीयत से उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। नीचे गिरने से उसके दाहिने पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि घटना के बाद ससुरालियों ने उसे जान-माल की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।