विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीरनगर के ग्रामीण इलाकों की बदलेगी सूरत, 9.83 करोड़ से संवरेंगी 57 सड़कें

Published: Thu, 05 Nov 2026 02:01 PM (IST)

संतकबीरनगर में जिला पंचायत ने 9.83 करोड़ रुपये की लागत से 57 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और अनुरक्षण के लिए ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

राम मनोहर त्रिपाठी, संतकबीरनगर। जिले की बदहाल और गड्ढों में तब्दील 57 ग्रामीण सड़कों की सूरत जल्द बदलने वाली है। जिला पंचायत ने इन सड़कों के मरम्मत और अनुरक्षण के लिए 9 करोड़ 83 लाख 31 हजार रुपये की अल्पकालीन ई-निविदा जारी की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत आवंटित धनराशि, बचत और ब्याज से ये कार्य कराए जाएंगे।

प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद सभी कार्यों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इनमें नौ सड़कों पर हाटमिक्स, 40 सड़कों पर सामान्य पिच लेपन और आठ सड़कों पर पैचवर्क कराया जाएगा। कार्य पूरे होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।

पहले चरण में 3 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से नौ प्रमुख मार्गों का हॉटमिक्स कराया जाएगा। इसमें बस्ती महुली से छितही होते हुए मानपुर पिच तक का मार्ग शामिल है, जिस पर 62.71 लाख रुपये खर्च होंगे। यह सूची का सबसे महंगा कार्य है। इसके अलावा नकहा शिवशंकरपुर मार्ग पर 27.11 लाख, धनजंवल संपर्क मार्ग पर 48.30 लाख, कुडीमनमन चडियावा से बटसरी मार्ग पर 33.89 लाख और बस्ती-मेंहदावल से चैनपुरवा मार्ग पर 37.28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

दुधारा परसा शेख से छगुलिया बगुलिया, चिलौना मोड़ से परसवा स्कूल, प्रजापतिपुर कटार बन्चे से छितौनी डेफरा तथा उमिला से बेलवासी मार्ग भी इस योजना में शामिल हैं। इन सभी कार्यों को तीन माह में पूरा करने की समयसीमा निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें- संत कबीरनगर में वकीलों ने कलेक्ट्रेट में घुसकर किया प्रदर्शन, अधिकारियों पर वसूली का लगाया आरोप

6.65 करोड़ से 48 सड़कों का होगा मरम्मत कार्य

दूसरे और तीसरे चरण में 6 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से 48 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इनमें 40 सड़कों पर सामान्य पिच लेपन और आठ पर पैचवर्क होगा। सामान्य मरम्मत के प्रमुख कार्यों में भकटां से राउतपार, कटबन्ध से बनकटवा हरिजन बस्ती (26.27 लाख), भोगीपुर से पिकौरा (26.69 लाख), मिल्कीजोत सिवान पुलिया से कोड़िहवा (26.10 लाख), अहिरौली से पिपरहिया (32.55 लाख) तथा कुसमामाफी में पचपोखरी से सावर के घर तक का मार्ग (29.66 लाख) शामिल है।

यह भी पढ़ें- गबन मामले में हेड मुहर्रिर को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, राज्य सरकार को नोटिस जारी

वहीं, पैचवर्क के तहत मझगवा धरसैनी से रिवाखोर, दुबौलिया चौराहे से गौसीसिरपुर, बस्ती महुली से सगरवा व पानी टंकी तथा बलही से पवंतहा मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। दुबौलिया चौराहे से गौसीसिरपुर मार्ग पर सबसे कम 72,542 रुपये खर्च होंगे। निर्धारित शर्तों के अनुसार सामान्य मरम्मत के कार्य एक माह और पैचवर्क के कार्य 15 दिन में पूरे करने होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।