विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में मछली के कारोबार को कहा- अलविदा, पत्तल फैक्ट्री से लाखों की कमाई कर रहे गोविंद निषाद

Published: Wed, 25 Nov 2026 01:15 PM (IST)

गोविंद निषाद ने अपने परिवार की पुश्तैनी मछली पकड़ने की परंपरा छोड़कर बखिरा में पत्तल बनाने की फैक्ट्री शुरू की। बीए की पढ़ाई के बाद उन्होंने स्वरोजगार अपनाकर लाखों कमाए और कई लोगों को रोजगार भी दिया, जो युवाओं के लिए प्रेरणा है।

बखिरा झील किनारे के गोविंद निषाद ने बदली परिवार की तस्वीर। जागरण

बखिरा झील किनारे के गोविंद निषाद ने बदली परिवार की तस्वीर। जागरण

HighLights

  1. गोविंद निषाद ने पुश्तैनी मछली पकड़ने का काम छोड़ा।

  2. बखिरा में पत्तल बनाने की सफल फैक्ट्री स्थापित की।

  3. स्वरोजगार से लाखों कमाए, दूसरों को भी रोजगार दिया।

हरिशंकर साहनीृ, बखिरा। कभी जिस परिवार की रोजी-रोटी बखिरा झील में मछली मारने से चलती थी, आज उसी परिवार की पहचान पत्तल फैक्ट्री से बन रही है। नगर पंचायत बखिरा के झील किनारे स्थित शनिचरा निवासी गोविंद निषाद ने पुश्तैनी मछली के कारोबार को छोड़कर स्वरोजगार की राह चुनी। अपनी मेहनत और हौसले के दम पर उन्होंने बखिरा के मेड़रापार में पत्तल बनाने की फैक्ट्री स्थापित की और आज इससे अच्छी आमदनी कर रहे हैं। साथ ही कई लोगों को रोजगार भी दे रहे है।

शनिचरा निवासी गोविंद निषाद का परिवार कई पीढ़ियों से मछली पकड़ने का काम करता आ रहा था। उनके दादा पियारे निषाद के बाद बाबा और परिवार की अन्य पीढ़ियों ने भी इसी पेशे को अपनाकर परिवार का भरण-पोषण किया। गोविंद ने भी शुरुआत में परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मछली पकड़ने का काम किया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी और बीए की डिग्री हासिल की।

पढ़ाई पूरी करने के बाद गोविंद ने परंपरागत कारोबार से आगे बढ़कर कुछ नया करने की ठानी। उन्होंने मछली के कारोबार को छोड़कर बखिरा के मेड़रापार में पत्तल बनाने की फैक्ट्री स्थापित कर दी। इस काम के लिए उन्हें सरकार की ओर से अनुदान भी मिला। इसके बाद उन्होंने अपने कारोबार को आगे बढ़ाया। आज पत्तल फैक्ट्री उनके लिए अच्छी आमदनी का जरिया बन गई है।

यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर की 24 पौधशालाओं में तैयार होंगे 35 लाख पौधे, फलदार प्रजातियों पर रहेगा विशेष जोर


गोविंद का यह प्रयास उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो पुश्तैनी कारोबार तक ही खुद को सीमित मानते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि शिक्षा, मेहनत और कुछ नया करने का जज्बा हो तो गांव में रहकर भी रोजगार का बेहतर अवसर तैयार किया जा सकता है। मछली पकड़ने से लेकर फैक्ट्री संचालित करने तक का उनका सफर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए खुशखबरी: यूरिया की छुट्टी करेगा 'ग्रीन अमोनिया', कम खर्च में होगी बंपर पैदावार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।